झटपट वाली पीनट क्रंची मसाला भिंडी

झटपट वाली पीनट क्रंची मसाला भिंडी मेरी यह रेसीपी एक बार जरूर ट्राई करें, इसके स्वाद और मूंगफली मिल जाती भिंडी बने हल्की कुरकुरी, मूंगफली के साथ मसालों में लिपटी हुई, तब हर निवाला खास बन जाता है। बिना प्याज़ की स्वाद लगती है।
#CAS
#कुकएंडशाइन
#झटपट_वाली_पीनट_क्रंची_मसाला_भिंडी
#CookPadIndia
झटपट वाली पीनट क्रंची मसाला भिंडी
झटपट वाली पीनट क्रंची मसाला भिंडी मेरी यह रेसीपी एक बार जरूर ट्राई करें, इसके स्वाद और मूंगफली मिल जाती भिंडी बने हल्की कुरकुरी, मूंगफली के साथ मसालों में लिपटी हुई, तब हर निवाला खास बन जाता है। बिना प्याज़ की स्वाद लगती है।
#CAS
#कुकएंडशाइन
#झटपट_वाली_पीनट_क्रंची_मसाला_भिंडी
#CookPadIndia
कुकिंग निर्देश
- 1
झटपट वाली पीनट क्रंची मसाला भिंडी :-सबसे पहले भिंडी को अच्छे से पानी से धो लें। अब इसे साफ कपड़े या टिश्यू पर फैलाकर पूरी तरह सूखा लीजिए साथ ही मूंगफली को भूनकर ठंडा कर लीजिए।
- 2
अब कढ़ाई में तेल गरम कर लीजिए हींग, जीरा, राई, मेथी दाना का तड़का लगा लीजिए अब कटी हुई भिंडी डाल दीजिए और चलाते हुए हल्के सुनहरा रंग आने तक पका लीजिए।
- 3
अब एक मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली,हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला,भुनी हुई जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल कर दरदरा ग्राइंड कर लीजिए,अब भुने हुए भिंडी में मूंगफली-मसाला पेस्ट डाल अच्छे से मिला कर और 2-3 मिनट पका लीजिए। अब 5 मिनिट के लिए ढक दीजिए ताकी सारे मसाले अच्छे से कोटिंग हो जाए।
- 4
बस अब तय समय के बाद ढक्कन खोल दीजिए लीजिए आपकी सुपार यम्मी पीनट क्रंची मसाला भिंडी तैयार है अब गरमागरम पीनट क्रंची मसाला भिंडी को दाल-चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व कीजिए।यह टिफिन के लिए भी परफेक्ट है क्योंकि यह ज्यादा गीली नहीं होती।
- 5
नोट्स :-भिंडी पूरी तरह सूखी हो
धोने के बाद 20–30 मिनट हवा में फैला कर सुखाएं या कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।
हल्की सी भी नमी होगी तो भिंडी चिपचिपी बनेगी।
चौड़ी कड़ाही का इस्तेमाल करें
भिंडी को फैलाकर पकाएं। ज्यादा मात्रा एक साथ डालेंगे तो वो स्टीम होकर नरम हो जाएगी।
टिप्स
भिंडी को सुखाने से यह कुरकुरी बनती है और पकाने पर अच्छी तरह से भुनती है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (5)