फलाहारी साबूदाना कलरफुल मोमोज़ और चटपटा सॉस

#FF
साबूदाना वडा, खिचड़ी खा कर अगर बोर हो गए हैं तो कुछ नया ट्राई करें हेल्दी भी है और बहुत ही मजेदार रेसिपी है साबूदाना मोमोज़ बनाया है और साथ में एकदम चटपटी सॉस भी बनाया है मोमोज में जो फीलिंग पूरण भरा है वह पनीर और मूंगफली के पाउडर का बहुत ही टेस्टी बनाया है इस रेसिपी को और भी सुंदर बनाने के लिए मैं यहां पर कलरफुल मोमोज़ बनाए हैं जिसमें बीटरूट से पिंक कलर बनाया है और हरा धनिया क्रश करके हरा रंग का मोमोज़ बनाया है एकदम सिंपल इंग्रेडिएंट्स से कुछ नया बनाने का कोशिश की है मेरे घर में सभी को पसंद आया है आप सब जरूर बनाएं और मुझे जरूर बताएं कि केसी लगी यह रेसिपी

कुकिंग निर्देश
- 1
मोमोज़ बनाने के लिए साबूदाने को लगभग 5 से 6 घंटे के लिए भिगोकर रखेंगे उसे सूखा ही रखेंगे यानी ड्राई ही रखेंगे और फिर उसे मैश कर लेंगे आप चाहे तो इससे मिक्सर में भी क्रश कर सकते हैं
- 2
अब इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करेंगे और इसके तीन भाग बना लेंगे एक में बीटरूट का पल्प डालकर गुलाबी रंग का बना लेंगे दूसरे में हरा धनिया और मिर्च को क्रश करके पेस्ट बनाया है वह डाल देंगे इस हरा रंग का कर लेंगे और एक सफेद ऐसे ही रहने देंगे इस तरह से तीन भाग बनाएंगे।
- 3
उसमें जाने वाली फीलिंग बनाने के लिए पनीर को क्रम्बल कर लेंगे उसमें भुना हुआ मूंगफली के दाने का पाउडर डालेंगे अमचूर पाउडर डालेंगे सेंधा नमक डालेंगे बारीक कटी हुई हरी मिर्च हरा धनिया डालकर मिक्स करेंगे छोटे-छोटे बॉल्स बनाएंगे
- 4
साबूदाने वाला जो मिश्रण है उसमें से छोटे बॉल्स बनाकर उसे हाथ से फैलाएंगे और बीच में पूरण रखेंगे और फिर उसका बोल बना लेंगे इस तरह से सारे मोमोज़ तैयार कर लेंगे
- 5
दूसरी तरफ स्टीमर को गरम रखेंगे तेल से ग्रीस करेंगे और उसमें मोमज़ रखकर 10 मिनट के लिए इसे भांप लेंगे
- 6
चटपटा 100 या चटनी बनाने के लिए पेन में तेल डालेंगे तेल गर्म होने पर उसमें हरे धनिए की डंठल डाल देंगे इस और भी अच्छा स्वाद आएगा
- 7
अदरक हरी मिर्च मूंगफली के दाने सेंधा नमक डालकर थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से सारी चीज़ को पका लेंगे और फिर इसे एकदम ठंडा होने देंगे ठंडा होने पर उसे मिक्सर जार में क्रश करके उसकी पेस्ट तैयार कर लेंगे
- 8
सर्विंग प्लेट में पहले हम चटनी रखेंगे उसके ऊपर मोमोज रखेंगे अभी से एक्स्ट्रा और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसके ऊपर चिल्ली तेल डालकर गार्निश करेंगे इसको बनाने के लिए एक कटोरी में तेल डालेंगे उसमें बारीक कटी हुई लाल ताजी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करेंगे और इसे हम मोमोज़ के ऊपर डालकर गार्निश करेंगे तो तैयार है उपवास में व्रत में खाए जाने वाला एकदम हेल्दी टेस्टी लाजवाब रेसिपी फलाहारी साबूदाना मोमोज़ और चटपटा सॉस या चटनी
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)