बैंगन करी (Baingan Curry recipe in hindi)

करी वाले मसाला बैंगन प्याज, टमाटर, कड़ी पत्ता और मसाले डालकर बनाए जाते है। ये तेलंगाना का एक लोकप्रिय व्यंजन है।इसे चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है। इसे तेलुगु में गुट्टी वनकाया करी कहते है।
#FF
#उत्सव के स्वाद
#बैंगनकरी
#तेलंगानास्टाइलबैंगनकरी
#स्पाइसीटेस्टीकरी
#cookpadindia
बैंगन करी (Baingan Curry recipe in hindi)
करी वाले मसाला बैंगन प्याज, टमाटर, कड़ी पत्ता और मसाले डालकर बनाए जाते है। ये तेलंगाना का एक लोकप्रिय व्यंजन है।इसे चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है। इसे तेलुगु में गुट्टी वनकाया करी कहते है।
#FF
#उत्सव के स्वाद
#बैंगनकरी
#तेलंगानास्टाइलबैंगनकरी
#स्पाइसीटेस्टीकरी
#cookpadindia
कुकिंग निर्देश
- 1
सूखे मसालों को धीमी आंच पर थोड़ा भून कर प्लेट में निकाल ले। अब 1 टी स्पून तेल में प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक भून कर निकाल ले। इमली भिगोकर रखें।
- 2
बैंगन धो कर पोंछ ले। अब बीच में से आधा काटकर दो टुकड़े कर ले। अब इसे तेल में हल्के हल्के तल के निकाल ले। प्याज को पतला लंबा काट ले, टमाटर के छोटे टुकड़े कर ले।
- 3
अब मिक्सी के जार में सूखे मसालों को दरदरा पीस ले। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालकर पीस ले।
- 4
अब कड़ाई के बैंगन तले हुए तेल को 4 टेबल स्पून तेल रख कर बाकी तेल निकाल ले। उसमें राई, जीरा, हींग और कड़ी पत्ता डालें।अब प्याज़ डालकर प्याज़ थोड़े नरम होने तक भुने। अब हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला ले। अब टमाटर डालें।
- 5
अब पीसा हुआ पेस्ट डालकर तेल छूटने तक भुने। अब सांबर मसाला और नमक डालें। तले हुए बैंगन डालकर भून ले।
- 6
अब 2 कप गरम पानी डाले। इमली का पल्प डालें। रसा गाडा होने तक पका ले। हरा धनिया डालें। अब चावल के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (6)