लौकी गुड़ की खीर

#CA26
#Week2
#गुड़
#लौकी गुड़ की खीर
#मिस्ट्री बास्केट
#Cookpadindia
लौकी गुड़ की खीर बहुत ही स्वादिष्ट और सुपाच्य होती है गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना और खानपान का विशेष ध्यान रखना महत्वपूर्ण है इस मौसम में लौकी का सेवन बहुत फायदे मंद होता है अतः आज मैने लौकी की खीर बनाई है जिसमें थीम के अनुरूप गुड़ डाला है गुड में आयरन बहुत होता है जो हेल्थ की दृष्टि से फायदेमंद है यह खीर झटपट बन जाती है

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी गुड़ की खीर बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें, लौकी को छीलकर कद्दूकस करें।
- 2
दूध को भगौने में उबाल लें। काजू बादाम को भी भून लें अब भारी तली की एक कड़ाही में देशी घी गरम करें ।
- 3
इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 5 - 7 मिनट धीमी धीमी आंच पर भूने,भुनी लौकी में गरम दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएँ।
- 4
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो छोटी हरी इलायची पीस कर डालें गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें।
- 5
अब गुड़ और कटे हुए बादाम काजू और किशमिश डालें इसे भली प्रकार मिलाएं जिससे गुड पिघलकर खीर में अच्छे से मिल जाए
- 6
स्वादिष्ट लौकी और गुड़ की खीर तैयार है इसे फ्रिज में ठंडी करें और ठंडी ठंडी गुड़ की खीर सर्व करें ।
- 7
- 8
टिप्स
गुड़ डालने से पहले खीर को ठंडा करना न भूलें, ताकि दूध फटे नहीं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)