नरम मुलायम मुंह में घुल जाने वाले लौकी के दही वाले कोफ्ते

#CA26
ये लौकी के कोफ्ते मेरी मम्मी के द्वारा बताई हुई रैसिपी हैं यह घर में रखी सामग्री से ही बन जाते हैं पर बहुत ही लाजवाब होते हैं इसमें लौकी के साथआलू मिक्स करके बनाया जाता है और टमाटर की जगह यहां पर दही डाला है दही डालने से क्रीमी टेक्सचर भीआटाहै स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है आइए देखें यह किस प्रकार बनते हैं
नरम मुलायम मुंह में घुल जाने वाले लौकी के दही वाले कोफ्ते
#CA26
ये लौकी के कोफ्ते मेरी मम्मी के द्वारा बताई हुई रैसिपी हैं यह घर में रखी सामग्री से ही बन जाते हैं पर बहुत ही लाजवाब होते हैं इसमें लौकी के साथआलू मिक्स करके बनाया जाता है और टमाटर की जगह यहां पर दही डाला है दही डालने से क्रीमी टेक्सचर भीआटाहै स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है आइए देखें यह किस प्रकार बनते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
कोफ्ते बनाने के लिए पहले सभी सामग्री एकत्रित कर ले लौकी को छील के कद्दूकस कर ले लौकी को हाथ से दबाकर उसका सारा पानी निचोड़ दे आलू को छीलकर मैश कर ले
- 2
सभी सामग्री एक बाउल में डालें और उसमें फिर बेसन डालें उसके बाद इसमें लाल मिर्च नमक डालें अगर आपकी इच्छा हो तो आप इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट भी डाल सकते हैं हरी मिर्च काटकर और अदरक कद्दुकस करके इसमें डालें
- 3
अब सभी सामग्री मिक्स कर ले और फिर उसका एक डो तैयार कर लेउसके बाद उससे छोटे-छोटे रोल बना ले कढ़ाई में तेल चढ़ाएं तेल गर्म होने पर तेल के अनुसार रोल फ्राई करने के लिए डाले
- 4
जब एक तरफ से सिक जाए तो उसको पलट दें फिर दूसरी तरफ से भी लाल लाल सेकले उसके बाद इन्हें प्लेट में निकाल ले इस तरह से सभी रोल बनाकर तैयार कर ले
- 5
एक सर्विस स्पून तेल छोड़कर बाकि तेल निकाल दे प्याज़ को महीन महीन काट ले तेल में हींग जीरा तड़काएं फिर उसमें प्याज़ सोते करने डालें प्याज़ को मध्यम आंच में भुने
- 6
जब प्याज़ सोते हो जाए तो उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें लहसुन अदरक भुने उसके बाद इसमें धनिया लाल मिर्च पाउडर हल्दी डालें और इसे 2 मिनट के लिए भून ले इधर तब तक कटोरी में दही निकाल ले
- 7
मसाला भून जाए तो दही को फेट कर इसमें डालें अब सभी सामग्री अच्छे से भूने दही को लगातार चलाते रहे जिससे यह फटे ना अब धीरे-धीरे मसाला तेल छोड़ देगा और आपकी ग्रेवी का क्रीमी टेक्सचर तैयार हो जाएगा फिर आप अपनी आवश्यकता अनुसार इसमें पानी डाल ले और इसे 5 मिनट खौलने दे
- 8
जब ग्रेवी अच्छे से खौल जाए तो गैस बंद कर दे आपको ग्रेवी को एक बाउल में निकाल ले उसके बाद उसमें कोफ्ते डालें ऊपर से क्रीम डालें
- 9
आपके क्रीमी टेक्सचर लिए हुए मुंह में घुल जाने वाले कोफ्ते बनकर तैयार है लास्ट में धनिया की पत्ती डालकर गरमा गरम रोटी चावल पराठे किसी के भी साथ सर्व करें
टिप्स
लौकी आलू के कोफ्ते बनने में तो बहुत ही आसान है और बनते भी बहुत लाजवाब है पर इसको बनाने के लिए यह ध्यान रखना है कि पहले तो लौकी का पानी कद्दूकस करने के बाद अवश्य निचोड़ ले उसके बाद जो आप पकौड़ी बनाएं उसको कभी भी खौलते ग्रेवी में ना डालते हुए सर्व करते समय डाले वरना कोफ्ते टूट जाएंगे क्योंकि यह बहुत ही सॉफ्ट होते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (6)