दही चावल तड़के के साथ

#CA26 गर्मी को मात दो
#Week4
दही चावल एक प्रोबायोटिक भोजन है, जो पाचन को सुधारता है। पेट को ठंडक देता है, ये कैल्शियम ,प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है। इम्यूनिटी बढ़ाने वजन को कम करने का भी काम करता है। गर्मी में इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
मैने आज तड़के वाली दही चावल बनाया है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। तड़के से इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को 2 बार अच्छे से धुले अब उसमे 2 कप पानी डाल कर कुकर में डाले और उसे 2 व्हीसल होने तक पकाएं। स्टीम निकलने पर इसे खोले ठंडा करे, फ्रेश दही ले दही खट्टी न हो। सभी सामग्री को निकाले।
- 2
दही को अच्छे से फेंट ले, तड़के के लिए सारी सामग्री निकाल ले। दही को बड़े बाउल में निकाले और उसमें चावल नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- 3
गैस पर तड़का पैन रखे और उसमें तेल डाले गर्म हो जाय तब राई और जीरा डाल दे। ये चटकने लगे तब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक डाले। लाल मिर्च खड़ी और करी पत्ते डाल कर इसे भुने। अब गैस बंद करे।
- 4
तैयार तड़के को दही चावल पर डाले और मिक्स करें। तैयार है गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाला दही चावल। सर्विंग बाउल में निकाले और सर्व करे।
- 5
टिप्स
दही चावल के लिए दही फ्रेश ले, चावल भी ठंडा कर के डाले।
इसमें तड़का लगा देने से इसका टेस्ट बहुत ही अच्छा हो जाता है
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)