कोकम सार (Kokum Saar ki recipe in hindi)

कोकम महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में ज्यादा यूज किया जाता है। इससे कोकम शरबत, सोलकढ़ी और कोकम सार जैसे पेय बनाए जाते है। काठियावाड़ में यह दाल में भी डाला जाता है। इसका टेस्ट इमली जैसा खट्टा होता है। कोकम फल के रूप में, हल्का गीला पंखुड़ियों रूप में और सूखे रूप में माक्रेट में मिलता है। मैंने हल्के गीले कोकम से कोकम सार बनाया है जिसे आप कोकम का सूप भी कह सकते है। इसका टेस्ट खट्टा मीठा और हल्का तीखा है।
यह शरीर को ठंडक देता है, पाचन सुधारने में मदद करता है, एसिडिटी को कम करता है। इसके अलावा भी बहुत सारे फायदे है।

कुकिंग निर्देश
- 1
कोकम को कटोरा में डालकर एक बार पानी से धो दे और फिर उसमें करीब एक कप गर्म पानी डालें।
- 2
फिर ढक्कन से ढक कर 10 मिनट के लिए रहने दे। उसके बाद उसे हाथ से मसाला कर पानी छन्ना से छान लें। पहली बार छानते समय का पिक नीचे है। छन्ना के ऊपर जो पल्ब बचा है उसमें और एक कप पानी डालकर मसाला कर फिर से पल्प निकाले और छाने। 2-3 बार पानी डाल कर पल्ब निकाले और छाने। लास्ट में छन्ना के ऊपर कम बचेगा और पानी भी कम रंगीन होगा।बिल्कुल उसी तरह से पल्प निकालना और छानना है जैसे इमली का निकालते हैं। लहसुन को छिल लें, हरी मिर्च का डंडी हटा दे। लहसुन और हरी मिर्च को धो कर एक साथ कूट लें, एकदम बारीक कूटना नहीं है। गुड़ छोटे टुकड़े में तोड़ ले।
- 3
कुल मिलाकर करीब 4 कप कोकम पानी तैयार हो जाएगा। अब धीमी ऑच पर कड़ाही गर्म करके उसमें घी डालकर जीरा डाल दें। उसके चटकने के बाद टूटा हुॅआ लहसुन और हरी मिर्च डाल दें। उसे भूनें।
- 4
उसके हल्का लाल होने के बाद कोकम का पानी डाल दें। गुड़ और काला नमक डाल दें।
- 5
ऑच थोड़ा तेज कर लें। गुड़ मेल्ट होने तक उसे मिक्स करते रहे और फिर कटी धनिया पत्ती डाल दें।
- 6
एक उबाल आने दें और गैस ऑफ कर दें। अब कोकम सार बन कर तैयार।
- 7
थोड़ा सा टेस्ट करने के लिए अलग निकाले और बाकी ढक कर रहने दे। टेस्ट करने के बाद यदि नमक या गुड़ कम लगे तो गर्म गर्म में ही मिक्स कर लें।
- 8
यदि हल्का ठंडा होने के बाद सर्व करना हो या फिर ठंडा पीना हो तो सर्विग बाउल में डालने के बाद ऊपर से धनिया पत्ती काट कर डाल दें। पहले से डले हुॅए धनिया पत्ती का कलर बदल जाता है।
- 9
#नोट -- यदि आप लहसुन नहीं खाती है तो तड़का में करीब पत्ते डाल दें। आप चाहें तो लहसुन के साथ करी पत्ता भी डाल सकती है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)