रजवाड़ी मैंगो लस्सी Rajwadi Mango lassi (गर्मियों में ताजगी से भरपूर मैंगो लस्सी बनाएं मात्र 5 मिनट में)

ताजगी से भरा ,ठंडा- ठंडा क्रीमी रजवाडी़ मैंगो लस्सी भारतीय दही-आधारित पेय है, जिसे पके आम, दही, चीनी और केसर जैसे मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे ताज़े,आमों का इस्तेमाल करके बनाने में लगभग 5 मिनट ही लगते हैं। इसे ठंडा परोसना सबसे अच्छा रहता है वैसे भी गर्मियों में सभी को ठंडा ठंडा चीजें ही अच्छी लगती हैं । यह गर्मियों का एक लोकप्रिय पेय हैं जिसे आप अपने मनपसंद तरीके से सजा सकते है।
दही से लस्सी तो हम लोग प्राय: बनाते ही रहते हैं तो इस बार गर्मी में बनाएं मात्र 5 मिनट में आम की लस्सी ! आम का मौसम भी चल रहा है और सभी को आम बेहद पसंद भी होता है !
#CA26
#week5
#dahi #Rajwadi_mango_lassi
#mango_lassi #lassi #aam_lassi
#refreshing_drink #summer_special_drink

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम आपको अच्छी तरह वॉश करके छील लेंगे।
- 2
आम को छोटे टुकड़ों में काट लें। सभी आवश्यक सामग्री किचन काउंटर पर निकल लेंगे।
- 3
ब्लेंडर में दही,आम, चीनी और इलायची पाउडर डालें।
- 4
केसर के धागे,दूध, बर्फ और चुटकी भर नमक डालें । इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह एकदम चिकना न हो जाए।
- 5
मैंगो लस्सी को पतला या गाढा़ अपने हिसाब से रखें । ऊपर से मैंगो चंक्स, टूटी फ्रूटी, गुलाब की पंखुड़ी आदि स्प्रिंकल करें ।
- 6
रजवाडी मैंगो लस्सी तैयार हैं ।
- 7
गिलासों में डालकर ठंडा-ठंडा परोसें ।
टिप्स
मैंगो लस्सी बनाते समय चुटकी भर नमक मिलाएँ, या फिर गुलाब की महक लाने के लिए इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल डालें । यह पूरी तरह ऑप्शनल हैं ।
कुकस्नैपस
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (81)