लेमन राइस साउथ इंडियन का सबसे फेवरेट और इंस्टेंट बनने वाला भोजन

#CA26
सुपर डिलीशियस सुपर टेस्टी बहुत सारे अरोमा से मिक्स फ्लेवर से युक्त साउथ इंडियन का फेमस लेमन राइस बनाना बहुत ही आसान है इससे आप टिफिन में लंच बॉक्स में घर की मील में कभी भी बना सकते हैं लेमन राइस के जो फ्लेवर है वह खाकर आप अच्छी-अच्छी डिश को खाना भूल जाएंगे तो आइए देखें यह किस प्रकार बनता है

कुकिंग निर्देश
- 1
साउथ इंडियन का सबसे जल्दी और फटाफट बनने वाला यह लेमन राइस वहां बच्चे बच्चे को पसंद है लेमन राइस बनाने के लिए चावल को निकाल के धो ले सभी सामग्री एकत्रित कर ले चने की दाल उड़द की दाल अगर आपके पास टाइम है तो भिगो दे नहीं तो इसको ऐसे ही पोंछ के रख ले
- 2
कढ़ाईघी या ग्राउंडनट ऑयल युज करें घी गर्म होने पर मूंगफली फ्राई करें चावल को नॉर्मल पाक ले मूंगफलीभुन गई है तो उसे निकाल के उसमें बादाम और काजू को फ्राई करें
- 3
अब कढ़ाई में राई डालें उसके बाद उसमें चना दाल व उड़द दाल को फ्राई करने डालें हरी मिर्च को बीच से काट ले व अदरक को घिस लेऔर उसके बाद उसको भी इसमें तड़के के लिए डालें अब इसमें हल्दी डालें अभी से कितनी अच्छी खुशबू आने लगी है
- 4
सभी सामग्री अपनी अपनी खुशबू फैला रही है अब इसमें आप करी पत्ता डालें नींबू का रस निकाल ले उसके बाद उसको इस तड़के में मिला दे
- 5
1 मिनट सभी सामग्री को भूने उसके बाद इसमें दो चम्मच पानी डालें फिर इसमें पके हुए चावल डालें पानी इसलिए डाला जाता है कि चावल सुखे ना हल्का सा गीलापन रहे जिससे खाने में भी सॉफ्ट लगे उसके बाद इसमें मूंगफली व बादाम काजू जो आपने फ्राई किया है वह डाल दे
- 6
सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें इसी समय नमक डाल दे आपका लेमन राइस बनकर तैयार है जो इसमें महक व खुशबू घर में फैल रही है वह सभी के मन को खाने के लिए आकर्षित कर रही है तो देर किस बात की आप भी बनाईए और फटाफट खाइए
टिप्स
लेमन राइस बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप बासमती चावल ही युज करें क्योंकि बासमती चावल के रहने से जो इसमें सामग्री पड़ी है उसकी महक दब जाएगी चावल में एक अपनी महक होती है इसलिए आप कोई भी चावल युज करके इसको बना सकते हैं
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)