अनाज की ताकत वाली स्वादिष्ट राजगीरा आटा की क्रिस्पी क्रैकर

आज कुछ अलग और हेल्दी बनाने का मन था, तो ट्राय किए ये राजगीरा क्रैकर,ना मैदा, ना ओवन – फिर भी उतने ही कुरकुरे और स्वाद में जबरदस्त,हर एक क्रैकर में देसी फ्लेवर का टच, जो इसे और खास बनाता है।
ये सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि एक छोटी सी कोशिश है खुद और अपने परिवार के लिए बेहतर खाने की।
अगर आप भी हेल्दी स्नैक की तलाश में हैं, तो ये एक परफेक्ट ऑप्शन है जिसे आप बार-बार बनाना चाहोगे।
#CA26
#Week12
#अनाज_की_ताकत
#राजगीरा_राजगीरा क्रैकर
अनाज की ताकत वाली स्वादिष्ट राजगीरा आटा की क्रिस्पी क्रैकर
आज कुछ अलग और हेल्दी बनाने का मन था, तो ट्राय किए ये राजगीरा क्रैकर,ना मैदा, ना ओवन – फिर भी उतने ही कुरकुरे और स्वाद में जबरदस्त,हर एक क्रैकर में देसी फ्लेवर का टच, जो इसे और खास बनाता है।
ये सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि एक छोटी सी कोशिश है खुद और अपने परिवार के लिए बेहतर खाने की।
अगर आप भी हेल्दी स्नैक की तलाश में हैं, तो ये एक परफेक्ट ऑप्शन है जिसे आप बार-बार बनाना चाहोगे।
#CA26
#Week12
#अनाज_की_ताकत
#राजगीरा_राजगीरा क्रैकर
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में राजगीरा आटा, गेहूं का आटा, बेसन अब अजवाइन को हल्का सा हाथों से मसलकर डाल दीजिए इससे उसका स्वाद अच्छे से निकलेगी साथ ही काला नमक, चिली फ्लेक्स, भुना जीरा पाउडर,तेल और स्वाद अनुसार डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- 2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथें ध्यान रखें आटा ज्यादा नरम न हो, नहीं तो क्रैकर कुरकुरे नहीं बनेगी।
आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दीजिये ताकि अच्छे से सेट हो जाएं। - 3
अब गूंथें आटा को एक हल्के हाथों से मसल के सॉफ्ट कर लीजिए फिर चाकू के मदत से 4 से 5 हिस्से कट कर छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए एक लोई लें और बेलन की मदद से बहुत पतली रोटी बेल लीजिए,जितना पतला बेलेंगे, क्रैकर उतने ही क्रिस्प बनेगी।
- 4
अब चाकू, पिज़्ज़ा कटर या किसी ढक्कन की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिये। मैंने तो हेल्दी के साथ देखने में भी अच्छी लगे और बच्चों को भी पसंद आजाए इसलिए कुकी कटर से अपने मन चाहे शेप देके कट की थी।
- 5
हर टुकड़े पर फोर्क या टूथपिक से हल्के छेद कर दीजिये इससे क्रैकर फूलेंगे नहीं और बराबर कुरकुरे बनेगी।
अब एक तवा या भारी तली को धीमी उसमें एक बूंद तेल डाल कर कपड़े से पोंछ दीजिए इससे चिपके गी नहीं और मध्यम आंच पर गरम कर लीजिये । - 6
कटे हुए क्रैकर को तवे पर रखें फिर ऊपर से कांच की लीड से ढक दीजिए धीमी आंच पर और बीच-बीच में पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से बराबर पकें।
5–7 मिनट तक धीरे-धीरे सेकें जब तक क्रैकर हल्के सुनहरे और पूरी तरह कुरकुरे नहीं हो जाएं। - 7
ऐसे ही सारे क्रैकर सेक लीजिए बस तैयार किए हुए क्रैकर को प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दीजिये ठंडा होने पर ये और ज्यादा क्रिस्प हो जाएंगे।पूरी तरह ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें। नमी से दूर रखें, इससे ये कई दिनों तक कुरकुरे बने रहेंगे।
- 8
अब जब भी छोटी भूख हो और हेल्दी खाना तो यह स्वादिष्ट क्रैकर को शाम की चाय या कॉफी के साथ सादा या हल्की चटनी के साथ परोसें या हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही-पुदीना डिप के साथ परोस सकते हो।
- 9
राजगीरा क्रैकर के फायदे:-ग्लूटेन फ्री और हल्का पचने वाली,प्रोटीन और फाइबर से भरपूर
लंबे समय तक पेट भरे रखते है।
टिप्स
आटा हमेशा सख्त गूंथें, तभी क्रैकर कुरकुरे बनेंगे।
क्रैकर जितने पतले बेलेंगे, उतने ज्यादा क्रिस्प बनेंगे।
धीमी आंच पर ही सेकें, तेज आंच पर ये जल्दी जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह जाते हैं।
फोर्क से छेद करना न भूलें, इससे क्रैकर फूलेंगे नहीं।
सेकने के बाद पूरी तरह ठंडा होने दें, ठंडा होने पर ही असली कुरकुरापन आता है।
एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और नमी से बचाकर रखें।
चाहें तो ऊपर से हल्का चाट मसाला या काला नमक छिड़ककर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (7)