प्याज़ - मिर्ची - ब्रेड पकौड़े (Pyaz Mirchi Bread Pakode recipe in hindi)

#CA26
#week_13
#बारिशकेस्वाद
#प्याज_मिर्ची_ब्रेड_पकौड़े
बारिश के मौसम में पकौड़े खाने में बहुत मज़ा आता है। आज मैने इस हफ्ते की प्रेरणा से प्याज, मिर्ची, ब्रेड ले कर पकौड़े बनाए है, जिसमें एक ही पकौड़े में ब्रेड पकौड़े, मिर्ची वडा, प्याज पकौड़े का स्वाद है। ये पकौड़े खाने में हैवी है, एक ही पकोड़ा खा कर पेट भर जाता है। इसे नाश्ते के समय चाय के साथ सर्व करें।

कुकिंग निर्देश
- 1
उबले हुए आलू को छील कर कद्दूकस कर ले। उसमें दरदरा पीसा मसाला, नमक, काला नमक और चाट मसाला डालें। 2 टेबल स्पून तेल गरम करके उसमें राई, हींग, हल्दी, कड़ी पत्ता डालें। अब इसे आलू में डालकर मिला ले।
- 2
हरी मिर्च को बीच में से चीर कर उसके बीज निकाल ले। अब उसमें आलू का मसाला भर ले।
- 3
अब ब्रेड के स्लाइस ले, उसकी किनारी निकाल ले, अब स्लाइस को बेलन से बेल के थोड़ा पतला कर ले। अब स्लाइस पे आलू का मसाला फैला ले।
- 4
अब उसके ऊपर भरी हुई हरी मिर्च रख कर रोल कर ले।
- 5
एक बाउल में कटे हुए प्याज ले, उसमें सारे मसाले डालकर हाथ से मसल कर मिला ले। अब बेसन डालकर मिला के गाढा घोल तैयार करले। जरूर लगे तो थोड़ा पानी डालकर मिला ले।
- 6
अब इस घोल को ब्रेड के तैयार किए हुए रोल पर हाथ से फैला कर लगा ले। अब गरम तेल में मध्यम आंच पर सुनहरे कुरकुरे तले ले।
- 7
गरम गरम पकौड़े के साथ चटनी और सॉस सर्व करे। साथ में गरम गरम चाय भी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)