स्टफ्ड चीज़ी मशरूम

#Ca26
यह स्टफ्ड मशरूम स्नैक्स के रूप मेबहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं कम घी में बनने वाली यह बहुत ही हेल्दी डिश है आइए देखिए यह किस प्रकार बनते हैं
स्टफ्ड चीज़ी मशरूम
#Ca26
यह स्टफ्ड मशरूम स्नैक्स के रूप मेबहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं कम घी में बनने वाली यह बहुत ही हेल्दी डिश है आइए देखिए यह किस प्रकार बनते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मशरूम को साफ कर ले फिर इसे पानी में 5 मिनट के लिए बॉइल कर ले रखें जैसे ही पानी खौल जाए गैस बंद कर दे
- 2
अब इसे स्ट्रेनर में छान ले फिर इसकी डांडिया तोड़ दे और ठंडा होने दे इसे अच्छे से साफ कपड़े से या टिशू पेपर से पोछ लें जिससे इसकी नमी खत्म हो जाए एक तरफ प्याज अदरक लहसुन को महीन महीन चॉप्ड कर ले
- 3
अब एक पैन में तेल चढ़ाएं तेल गरम होने पर उसमें प्याज अदरक लहसुन को सॉटे कर ले जब इसका कलर थोड़ा चेंज हो जाए इसमें बचे हुए अपने मशरूम की डंडी थोड़ी है वह भी काट के महीन महीन साथ में सॉटे कर ले
- 4
अब इसमें नमक डाल दीजिए 2 मिनट और चलाएं फिर इसे एक प्लेट में निकाल ले ठंडा होने पर इसमें चीज़ मिलाए
- 5
उसके बाद इसमें चिली फ्लेक्स ओरिगेनो डालें और फिर टर्मरिक सॉल्ट डालें सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर ले हमारी स्टफिंग तैयार है
- 6
मशरूम को प्लेट में रखें उसमें यह स्टफिंग भरे उसके बाद पैन में बटर डालें सारे मशरूम एक-एक करके इसमें रख दे
- 7
अब इसे 5 मिनट के लिए ढक दे एक बार इसे चला कर पलट दे यह थोड़ी क्रिस्पी से हो जाएंगे अब इसे प्लेट में निकाल ले और आप चाहे तो इसमें ऊपर से चाट मसाला डाल दे और स्नैक्स के रूप में चाय के साथ खाएं।
टिप्स
मशरूम को पानी से कभी ना धोए बायल करते समय भी इसे तुरंत सुखा ले टिशू पेपर से पोछ ले क्योंकि मशरूम पानी पी लेते हैं जिससे यह सोगी सोगी बनते हैं
इसकी स्टफिंग में आप आलू और पनीर भी भर सकते हैं
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (4)