राजकोट का प्रख्यात वडा पाव (Rajkot ka famous Vada pav recipe in hindi)

राजकोट का प्रख्यात वडा पाव (Rajkot ka famous Vada pav recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चटनी के लिए कड़ाई में धीमी आंच पे 1 मिनट मूंगफली सेके, अब लहसुन डालकर आधा मिनट भुने. अब तिल और साबुत धनिया डालकर थोड़ा भुने.
- 2
अब सुखा नारियल डालकर खुशबू आने तक भून कर गैस बंद कर ले. अब नमक, हींग और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला कर ठंडा होने के बाद मिक्सी के जार में पीस ले.
- 3
एक कड़ाई में 2 टेबल स्पून तेल गरम करने रखें. अब राई डालें, राई तड़क जाएं तब जीरा, कड़ी पत्ता, हींग, पिसी हुई हरी मिर्च अदरक लहसुन, हल्दी डालकर मिला ले.
- 4
अब आलू और नमक डालकर मिला ले.गैस बंद करके नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिला ले. अब मिश्रण के 6 गोले बना ले.
- 5
एक बाउल में घोल के लिए सारी सामग्री ले कर गाढा घोल तैयार कर ले.
- 6
तेल गरम करने रखें, अब घोल में आलू के गोले डालकर, गरम तेल में डालकर मध्यम आंच पर सुनहरे तल ले.
- 7
बचे हुए बेसन के घोल में मिर्ची की पट्टियां डालकर तेल में डालकर तल ले. तले हुए पकौड़े के उपर चाट मसाला डालें
- 8
एक नॉन स्टिक पैन गरम करने रखें. उसमें थोड़ा बटर डाले. 2 टेबल स्पून लाल सुखी चटनी और पीसी हुई हरी मिर्च अदरक लहसुन डालकर मिला ले. अब पाव उसमें रख कर सेक ले.
- 9
बीच में वडा रखे. तले हुए मिर्ची के पट्टी पकौड़े और मीठी चटनी के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स (5)