जिमीकंद मसाला करी (Jimikand masala curry recipe in hindi)

#CA26
#week18
#बेल_से_थाली_तक
#जिमीकंद
#जिमीकंद_मसाला_करी
फाइबर,विटामिन और खनिजों से भरपूर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है. गले में खुजली ना हो उसके लिए इसमें नींबू या इमली का खट्टापन मिलाना जरूरी है. ये ग्रेवी वाली सब्जी रोटी और चावल के साथ परोसे.
जिमीकंद मसाला करी (Jimikand masala curry recipe in hindi)
#CA26
#week18
#बेल_से_थाली_तक
#जिमीकंद
#जिमीकंद_मसाला_करी
फाइबर,विटामिन और खनिजों से भरपूर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है. गले में खुजली ना हो उसके लिए इसमें नींबू या इमली का खट्टापन मिलाना जरूरी है. ये ग्रेवी वाली सब्जी रोटी और चावल के साथ परोसे.
कुकिंग निर्देश
- 1
जिमीकंद को छीलकर टुकड़े कर ले. इसे पानी में थोड़ा नमक डालकर कच्चा पक्का उबाल ले. अब छन्नी में डालकर पानी निकाल ले.
- 2
इमली को भिगोकर पल्प निकाल ले. टमाटर मिक्सी के जार में पीस ले.
- 3
कड़ाई में (1) पीसने के मसाले खुशबू आने तक धीमी आंच पर भून कर प्लेट में निकाल ले. अब कड़ाई में 1 टी स्पून तेल डालकर उसमें (2) पीसने के मसाले धीमी आंच पर 1 मिनट भून ले.
- 4
(1) पीसने के मसाले ठंडे हो जाए तब मिक्सी के जार में पीस ले. अब उसमें (2) मसाले डालकर पीसे.(आवश्यकता अनुसार 1 से 2 चम्मच पानी डालें)
- 5
कड़ाई में 1/2 कप तेल गरम करने रखें, उसमें उबला हुआ जिमीकंद डालकर तल ले. अब 4 टेबल स्पून जितना तेल कड़ाई में रखकर बाकी का तेल निकाल ले. अब जीरा डालें. अब पीसा हुआ मसाला डालकर धीमी आंच पर थोड़ा भून ले. सूखे मसाले डालकर मिला ले. पीसे हुए टमाटर डालकर तेल छूटने तक भुने.
- 6
अब तला हुआ जिमीकंद डालें, मिक्सी के जार में थोड़ा पानी डालकर कड़ाई में डालें. थोड़ी देर भून ले. अब 1 कप गरम पानी डालकर ढककर 5 मिनट पका ले. अब इमली का पल्प और हरा धनिया डालकर मिला ले.
- 7
अब रोटी के साथ सर्व करें.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (12)