फ्यूजन डोसा (Fusion Dosa recipe in hindi)

#CA26
#week_19
#देसी_बने_फैंसी
#देसी_फ्यूजन
#फ्यूजन_डोसा
#फ्यूजन_फूड
आज मैने मसाला पास्ता वाला डोसा बनाया है. पास्ता इटली का पारंपरिक मुख्य भोजन है.
इसमें मैने व्हाइट सॉस, मेयोनीज, पिज़्ज़ा पास्ता सॉस, पेरी पेरी सॉस, टोमेटो सॉस जैसे सॉस और चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और काली मिर्च जैसे मसाले डालकर स्वादिष्ट पास्ता तैयार किया है.
व्हाइट सॉस का उपयोग इटली में अधिक होता है. मेयोनीज का रशिया में, पिज्जा पास्ता सॉस का इटली, फ्रांस, जर्मनी में, पेरी पेरी सॉस मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है.

कुकिंग निर्देश
- 1
सब सामग्री निकाल ले.
- 2
गरम पानी में नमक और 1 टी स्पून तेल डालकर पास्ता उबलने रखें. एक उबला आने के बाद उसमें कॉर्न डाल दे. पास्ता सॉफ्ट हो जाए तब छन्नी में डालकर पानी निकाल ले.
- 3
एक कड़ाई में 3 टेबल स्पून बटर गरम करने रखें, उसमें प्याज डालकर आधा मिनट धीमी आंच पर भुने. अब कटी हुई सब्जियां डालकर मिला ले.
- 4
अब काली मिर्च पाउडर, ऑरिगेनो चिली फ्लेक्स और नमक डालकर मिला ले. व्हाइट सॉस डालें,बाकी के चार सॉस डालकर मिला ले.
- 5
अब चीज़ डालकर चीज पिघलने तक चलाते रहे.अब उबले हुए पास्ता और कॉर्न डालकर मिला ले
- 6
अब डोसा बनाने के लिए तवा गरम करने रखें. तवा गरम हो जाए तब तेल लगाकर पानी के छींटे डालकर कपड़े से पोंछ ले. 1 कड़छी भर के घोल डालकर फैला ले. ऊपर बटर डालें. थोड़ी देर धीमी आंच पे सिकने दे.
- 7
अब मसाला पास्ता डालकर फैला ले. ऊपर चीज़ डालें. जब क्रिस्पी ब्राउन हो जाए तब काट कर चटनी और सांभर के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)