सूजी बेसन चीला

सूजी बेसन चीला मेरी मां का पसंदीदा नाश्ता है जब भी में ओर मेरे बच्चे जाते थे तो मेरी मां सुबह में यही नाश्ता बनाती है आज भी में जब भी मां से मिलने जाऊं तब ये नाश्ता तो मा बनाती है वैसे तो में भी बना लेती हु पर मा के हाथों का जादू ओर प्यार से बनाने की बात हीं कुछ ओर है
#CA26
#Week6
#मां
#सूजी_बेसन_चिल्ला
#मां_के_लिए_cook_with_love

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सामग्री को निकाल लें अब प्याज, शिमला मिर्च,टमाटर ओर हरा धनिया को बारीक कर कर ले अब एक बड़े बर्तन में बेसन ले
- 2
अब उसमें सूजी ओर नमक डाले ओर मिक्स करें
- 3
अब उसमें पानी डाले ओर अच्छे से मिक्स करें
- 4
अब बैटर को दो से तीन मिनट तक अच्छे से फेट ले जिसे बैटर हल्का हो जाए फिर उसे 10 मिनिट तक ढंक कर रखे
- 5
अब 10 मिनिट के बाद बैटर में तड़का लगाने के लिए एक पेन में ऑयल गरम करे उसमें राई डाले फिर जीरा,तिल, हरी मिर्च ओर हींग डाले
- 6
अब तड़के को बैटर में डाले ओर मिक्स करें अब उसमें चिली फ्लेक्स, प्याज,टमाटर, शिमला मिर्च ओर हरा धनिया डाले
- 7
अब अजवाइन डाले ओर मिक्स करें अब पानी डाल कर बैटर को पतला करे
- 8
अब उसमें हल्दी पाउडर डाले ओर मिक्स करें
- 9
अब एक नॉनस्टिक पेन में ऑयल डाले ओर गरम करे फिर ये बैटर डाले ओर धीमी आंच पर पकाए एक साइड से अच्छे से पक जाए तब उसे पलटाये ओर दूसरी साइड पकाए
- 10
अब हमारा सूजी बेसन चीला रेडी है चीला के ऊपर हरा धनिया से गार्निश करे और दही के साथ सर्व करे
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)