चॉकलेट टूटी फ्रूटी केक (chocolate tutti frutti cake recipe in Hindi)

#GA4
#Week_10
#Chocolate
बिना झंझट के मिक्सर जार, कढ़ाई में बनाये इस नये तरीके से चॉकलेट टूटी फ्रूटी केक बहुत ही साधारण सामग्री के साथ बने, ये टेस्टी केक आप किसी भी टाइम मन करें आप बना कर खा सकते हैँ !
चॉकलेट टूटी फ्रूटी केक (chocolate tutti frutti cake recipe in Hindi)
#GA4
#Week_10
#Chocolate
बिना झंझट के मिक्सर जार, कढ़ाई में बनाये इस नये तरीके से चॉकलेट टूटी फ्रूटी केक बहुत ही साधारण सामग्री के साथ बने, ये टेस्टी केक आप किसी भी टाइम मन करें आप बना कर खा सकते हैँ !
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले छन्नी में मैदा,कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक डाल कर छान लें, और अच्छे से मिला लें !
- 2
अब एक कढ़ाई में जाली स्टैंड रख कर ढक कर 5 -10मिनिट के लिए मीडियम फ्लेम पर प्रीहीट कर लें !अब एक बेकिंग टिन में तेल से चारों और अच्छे से ब्रश कर लें !
- 3
अब एक मिक्सर जार में तेल, शुगर, दही डाल कर पीस लें, अब इसमें वनीला एसेंस डाल कर अच्छे से चिकना होने तक पीस लें !
- 4
उसके बाद जार में ही धीरे धीरे मैदा कोको पाउडर वाला मिक्सचर डाल कर इसमें जरूरत के अनुसार मिल्क डाल कर बैटर तैयार कर लें !अब इसमें टूटी फ्रूटी डाल कर हल्के हाथों से मिक्स करें !
- 5
अब इसे बेकिंग टिन में डाल कर फैला लें, और अच्छे से 2 बार टेप करें!उसके बाद ऊपर से टूटी फ्रूटी डाल दें !
- 6
अब कढ़ाई का ढक्कन खोल कर इसमें केक टिन डालें और ढक्कन लगा कर इसे लौ फ्लेम पर 30 -35 मिनिट के लिए बेक कर लें !
- 7
उसके बाद टूथ पिक से चेक कर लें, अगर टूथ पिक साफ निकले तोह केक अच्छे से बेक हो गयी हैँ !
- 8
उसके बाद इसे निकाल कर 5 मिनिट ठंडा होने के बाद इसे मोल्ड से निकाल लें !
- 9
अब एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने रख दें !उसके बाद इसे काट कर सर्व करें !
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Kanchan Sharma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स (5)