#आटे के गुलगुले

#आटे के गुलगुले
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में आटा छानकर निकाले उसके बाद उसमें इलायची पावडर डाले उसके बाद ड्राई फ्रूट्स निकालकर उसको महीन-महीन काट ले इधर आटे में आप चीनी मिलाएं
- 2
एक चम्मच तिल ले उसको इस आटे में मिक्स करें उसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स कटे हुए डालें फिर इसमें सौंफ डालें
- 3
अब पानी की सहायता से एक घोल तैयार करें इसको अच्छे से फेट ले अब कढ़ाई में घी चढ़ाएं घी गर्म होने पर इस घोल की पकौड़ियां फ्राई करने के लिए डालें
- 4
एक तरफ से सिक जाने पर इसको पलटे 2 मिनट बाद अब इसको अलग पलट के सेक ले दोनों तरफ से गुलाबी गुलाबी हो जाने पर इसको प्लेट में निकाल ले इसे आप गरमा गरम या ठंडा दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं
टिप्स
इसको सॉफ्ट बनाने के लिए इसको एक बार अच्छे से फेंटना जरूरी है इससे यह फूली फूली और सॉफ्ट बनती है और इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर बनाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Soni Mehrotra को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (2)