मिक्स सॉस मैक्रोनी पास्ता (Mix Sauce Macaroni Pasta recipe in Hindi)

मिक्स सॉस मैक्रोनी पास्ता (Mix Sauce Macaroni Pasta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े पतीले में 3 लीटर पानी गरम करने रखें, उसमें 1 टी स्पून नमक और 1 टी स्पून तेल डालें. पानी उबलने लगे तब पास्ता डालें. 80% जितने पक जाए तब छन्नी में डालकर छान ले. छन्नी नल के नीचे रखकर पानी डालकर ठंडे कर ले, अब थोड़ा तेल लगा ले, ताकि पास्ता चिपके नहीं.
- 2
टमाटर और बीटरूट में पानी डालकर सॉफ्ट होने तक उबाल ले. ठंडे होने के बाद छिलके निकाल कर मिक्सी के जार में पीस ले. अब इसे एक बाउल में निकाल ले, 1/2 कप पानी जार में डालकर पानी पिसे हुए टमाटर में डालें.
- 3
एक कड़ाई में 1 टेबल स्पून बटर डालकर उसमें 1 टेबल स्पून मैदा भून ले. अब उसमें 2 कप दूध डालकर उबाल आने तक पका ले. अब उसमें नमक, ओरेगेनो, चिली फ्लेक्स और चीज़ डालकर मिला ले.
- 4
अब दूसरी बड़ी कड़ाई में1 टेबल स्पून बटर और 1 टेबल स्पून तेल गरम करने रखें. उसमें 1 टेबल स्पून हरी मिर्च अदरक लहसुन डालकर थोड़ी देर भुने. अब प्याज डालकर पिंक होने तक भुने.
- 5
अब गाजर और शिमला मिर्च डालकर 1 मिनट भुने. अब पीसे हुए टमाटर बीटरूट डालें. नमक, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और विनिगर डालें.
- 6
अब उबले हुए पास्ता डालकर अच्छे से मिला ले. अब व्हाइट सॉस डालकर मिला ले. उबलकर अच्छे से गरम हो जाए तब सर्व करें.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Dipika Bhalla को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (8)