स्टफ बनाना कोफ्ता विथ पालक ग्रेवी (पनीर, मूंगफली) स्टफिन्ग

स्टफ बनाना कोफ्ता विथ पालक ग्रेवी (पनीर, मूंगफली) स्टफिन्ग
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले केले को उबाल लें एक सीटी आने पर गैस बन्द करें और केले को मैश कर लें फिर इसमें नमक, गरम मसाला, चाट मसाला, नींबू का रस, कोर्नफलोर उपर लिखे अनुपात में डालें और मिक्स करें बैटर तैयार हो जाएगा ।
- 2
अब स्टफिन्ग बनाते है उपर लिखे अनुपात में पनीर लें किशमिश, कटी मूंगफली रोस्ट, कटी हरी मिर्च, कटी अदरक थोड़ा चाट मसाला डालें मिक्स करें स्टफिन्ग तैयार है ।
- 3
अब हाथ पर हल्का तेल लगाकर केले का बैटर रखें फेलाते हुए उसमें स्टफिन्ग भरें अच्छी तरह बन्द करके गोल कोफ्ते का आकार देते हुए सभी कोफ्ते इसी तरह तैयार करें ।
- 4
अब सभी तैयार कोफ्ते पर १/२ टी स्पून कोर्नफलोर छिरक दें जिससे चलते समय कोफ्ता टूटे नही
- 5
अब तेल मीडियम गरम करें और सभी कोफ्ते तल लें बनाना (केले) के कोफ्ते तैयार है ।
- 6
पालक ग्रेवी बनाते हैं । सबसे पहले पालक धो कर काट ले फिर ५ से १० मिनिट उबाल लें खुले बर्तन में फिर ग्राइन्ड करें और पेस्ट बना लें
- 7
अब पैन में तेल गरम करें २ चुटकी हींग डालें और मिक्स करें फिर बारीक कटा प्याज डालें हल्का गोल्डन ब्राउन होने पर टमाटर पेस्ट डालें अदरक, लहसुन पेस्ट डालें भूने फिर डालें नमक, लाल मिर्च, सूखा धनिया पाउडर, गरम मसाला सभी ऊपर लिखे अनुपात में डालें और मिक्स करें। जब घी अलग होने लगे तब इसमें पालक पेस्ट डालें मिक्स करें। कसूरी मेथी, और २ चम्मच फ्रेश क्रीम डालें मिक्स करें तैयार पालक ग्रेवी
- 8
अब गरमा गरम पालक की ग्रेवी में तैयार केले के कोफ्ते डालें और उपर से फ्रेश क्रीम डालकर गरमागरम स्टीम राईस या चपाती के साथ सर्व करें😋👌
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स