वेजिटेबल सलाद, तिल शहद के साथ(vegeetable salad til shahad ka saath recipe in hindi)

#Pakwangali #टेकनीक #स्टीमीगं मैने आज सब्ज़ियों को भाप मे पका कर शहद और तिल से ड्रेसिंग किया है। यह बहुत ही जायकेदार और स्वास्थ्यवर्धक है ।आप सारा दिन काम करने के बाद रात मे थक जाते है उस समय इसे खाकर देखिये, खाने के बाद आप अपने आप को हल्का और तरोताज़ा महसूस करेंगे ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सब से पहले सारी सब्जियां अच्छी तरह से धोकर,गाजर को लम्बाई मे काटे,बेबी कॉर्न को आधा आधा कर ले, ब्रोकोली के फूल अलग अलग कर ले, ज़ुकीनी और बीन्स को लम्बाई मे काट ले,स्वीटकॉर्न भी ले ।इन सारी सब्ज़ियो को एक बड़ी छलनी मे रख ले ।
- 2
अब एक कड़ाही मे 2 गिलास पानी उबाले और छलनी को कड़ाई को रख कर ढक दे ।
- 3
5 मिनट बाद खोले और ऑलिव भी डाल कर एक मिनट तक पकाए ।गैस बन्द कर दे और सब्ज़ियो को ठंडा होने दे।
- 4
अब एक छोटे बाउल मे शहद, भुने तिल, सोया सॉस, काली मिर्च, नमक डालकर ड्रेसिंग तैयार करे।
- 5
अब सब्ज़ियो को एक बड़े बाउल मे डाल कर तैयार ड्रेसिंग डाल कर अच्छी तरह मिला ले ।स्टीमड वेजिटेबल सलाद, तिल शहद के साथ तैयार है ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स