कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उपर लिखे अनुपात में चावल और दाल लें अच्छी तरह धो लें और २ से ३ घंटे भिगोकर रखे । फिर ग्राइन्ड करें और स्मूद पेस्ट तैयार करें और रात भर ढक्क कर रखें जिससे इसमें खमीर आ जाए
- 2
सुबह खोलें अब मिक्स करते हुए इसमें नमक, हल्दी पाउडर डालें और साथ ही ईनो डालें और अच्छी तरह फैंट लें
- 3
दूसरी तरफ पैन में पानी डालें तब तक एक बर्तन को हल्का तेल लगाएं उसमें तैयार बैटर डालें और उपर से लाल मिर्च पाउडर बुरक दें जब पानी गरम हो जाए तब इसमे इस बर्तन को रखें और ढक्क कर १० मिनिट तक पकने दें ।
- 4
१० मिनिट तक पकने दें फिर चाकू की सहायता से चैक करें की ढोक्ला पका है या नहीं उसमें हल्के से चाकू डालें और देखें अगर चाकू साफ निकला तो आप का ढोक्ला पक गया है और अगर उसपर बैटर लगा हो तो थोड़ी देर और पकाएं फिर खोलकर कट कर लें और ठंडा होने दें फिर प्लेट में निकालें ।
- 5
अब कटे पीसीस को प्लेट में रखें उपर से कटा प्याज, कटा हरा धनिया, कटा टमाटर तली, हरी मिर्च, लाल चटनी डालकर सर्व करें तैयार गुजरात का मशहूर काठी ढोक्ला 😍😋👌
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स