चॉकलेट बॉल इन कंडेंस्ड मिल्क कस्टर्ड (Chocolate ball in condensed milk custard recipe in Hindi)

#त्यौहार चॉकलेट सभी को पसंद आते हैं, चॉकलेट बॉल को कस्टर्ड में रखकर कर मैंने यह रेसिपी बनाई, कोई भी त्यौहार में आसानी से बनाई जा सकती है यह स्वादिष्ट रेसिपी

कुकिंग निर्देश
- 1
250 मिली दूध में से थोड़ा सा दूध लेकर उसमें कस्टर्ड पाउडर डालें,घोल तैयार करें,बाकी दूध को गरम करें
- 2
उसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं, अब धीरे धीरे कस्टर्ड वाला दूध डालें और लगातार चलाएं,5 मिनट बाद कस्टर्ड तैयार है
- 3
रूम टेम्परेचर में आने के बाद कस्टर्ड को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें,बिस्किट को मिक्सर जार में डालें,महीन पीस लें
- 4
उसमें थोड़ा सा कस्टर्ड मिलाएं,नरम गूंथ लें,अब सारे ड्राय फ्रूट्स और चोको चिप्स मिलाएं और अलग रखें
- 5
अब ब्रेड को बचे हुए दूध में डुबोएं और हाथों से धीरे से दबाकर अतिरिक्त दूध निचोड़ लें,अब थोड़ा सा चॉकलेट का मिश्रण ब्रेड के बीच में रखें,दूसरे ब्रेड से उसे ढक दें
- 6
हाथों से दबाते हुए एक बॉल का आकार दें,इसी तरह सारे बॉल बनाकर तैयार करें,एक सर्विंग प्लेट पर कस्टर्ड डालें
- 7
ऊपर बॉल को रखें और फिर उसके ऊपर से दोबारा कस्टर्ड डालें, चेरी, चॉक्लेट चिप्स और ड्राय फ्रूट्स से सजाकर ठंडा ठंडा परोसें
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स