हेल्दी अलसी एंड डॉय फ्रूट्स समोसा

खाने मै एकदम मज़ेदार और कुरकुरे होते हैं ये समोसे इसकी इस्टफीइंग डॉय फ्रूट्स और अलसी की है जो हेल्थ के लिए बहुत अच्छी है. इसमे खजूर भी डाला है जिसके कारण ये समोसे शुगर फ्री भी हैं.
#हेल्थ
हेल्दी अलसी एंड डॉय फ्रूट्स समोसा
खाने मै एकदम मज़ेदार और कुरकुरे होते हैं ये समोसे इसकी इस्टफीइंग डॉय फ्रूट्स और अलसी की है जो हेल्थ के लिए बहुत अच्छी है. इसमे खजूर भी डाला है जिसके कारण ये समोसे शुगर फ्री भी हैं.
#हेल्थ
कुकिंग निर्देश
- 1
एक गेहरे बर्तन में मैदा, घी, सफेद तिल, चुटकी भर नमक डाले और मोयन लगा ले. अब इसमे जरूरत के हिसाब से पानी डालें और एक आटा रेडी कर लेंगे.
- 2
अब इस आटे को 30 मिनट का रेस्ट देंगे तब तक हम समोसे की stuffing रेडी कर लेंगे.
- 3
इसके लिए एक कढाई मै घी डालें फीर खजूर को फ्राई कर लेंगे. (खजूर के बीजे निकाल कर उसे मिक्सर मै पहले से पीस लेना है.)
- 4
अब इसमें भुनी पीसी अलसी डालेंगे और भुनी पीसी बादाम डालें. फीर मिक्स कर लें.
- 5
अब काजू के छोटे टुकड़े कर ले और इसमे मिक्स कर लें. थोड़ा इलायची पाउडर डालें.
- 6
अब मैदे को फिर से गूँथ ले. छोटे पेड़े काटेंगे और पूरी बेलें.
- 7
अब एक समोसे के सांचे मै पूरी रखे और stuffing डालें. और समोसा पैक कर दे. सारे समोसे ऎसे ही बनाए.
- 8
एक पेन मैं घी डाले और मीडियम फ्लेम मै घी गरम होने के बाद समोसे सुनहारे रंग होने तक सेके.
- 9
आप के समोसे रेडी है.
- 10
गरमा गर्म डॉय फ्रूट समोसे सर्व करें. चाहे तो आप इन्हें स्टोर भी कर सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स