मूली व मूली के पत्तो के थेपले ओर लहसुन टमाटर चटनी
कुकिंग निर्देश
- 1
मूली को अच्छे से धो कर कदूकस कर ले, इसके पत्ते भी धो कर बारीक काट ले।
- 2
अब मूली, पत्ते और सेकने वाले तेल को छोड़ कर सारी सामग्री मिलाकर आटा लगा ले।पानी की जरूरत नहीं होगी मूली में अपना ही पानी होता हैं अगर होतो थोड़ा डाल लें।
- 3
अब पतले-पतले थेपले बेलकर गरम तवे पर तेल लगाकर दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेके तैयार हैं थेपले।
- 4
चटनी के साथ परोसें।
- 5
चटनी के लिये: लहसुन, अदरक, टमाटर को मिक्सी में पीस ले।
- 6
अब कड़ाई में तेल गरम करे जीरा राई डाले फिर लाल मिर्च पाउडर डाले और साथ ही टमाटर का मिश्रण डाले,नमक भी डाले और मसाला तेल छोड़ने तक पकाये, तैयार हैं चटनी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11128017




कमैंट्स