मेथी के गट्टे की सब्जी (Methi ke Gatte ki sabji recipe in Hindi)

#goldenapron2
#वीक10
#राज्य राजिस्थान
#बुक
मेथी के गट्टे की सब्जी (Methi ke Gatte ki sabji recipe in Hindi)
#goldenapron2
#वीक10
#राज्य राजिस्थान
#बुक
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मेथी पत्तो को साफ़ कर धो के काट ले. एक बर्तन मे बेसन ले उसमे अजवाइन, जीरा हींग, लाल मिर्च, नमक, धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर, घी और मेथी पत्ते डाल के मिला ले और फिर थोड़ा -थोड़ा करके पानी से आटा जैसा गूथ ले.
- 2
अब हाथ पे थोड़ा सा घी लगा ले और आटे मे से थोड़ा लोई लेके गट्टे की शेप दे, धयान रहे हमे ज्यादा मोठे नहीं बनाने., गैस पर एक पतीले मे पानी गरम करे उसमे थोड़ा नमक डालदे और उबाल आने दे उसके बाद उसमे बने हुऐ गट्टे डालदे और पकाये.बीच -बीच मे चाकू डालके देखले की हुऐ या नहीं, जब चाकू साफ़ बहार आ जाये तो गट्टे पक गए है.
- 3
गैस बंद करदे और गट्टे बहार निकाल ले, ठंडा होने पर इनको काट ले. एक बाउल मे दही ले उसमे लाल मिर्च, हल्दी,धनिया पाउडर डाल के मिलाले और अलग रख ले. अब गैस पर कढ़ाई मे घी डाले फिर उसमे जीरा, हींग, लसुन, अदरक, प्याज़,हरीमिर्च डालके भुने.
- 4
अब मेथी पत्ते भी डालदे उसके बाद दही का मिश्रन मिला दे और लगातार चलाते रहे जबतक उबाल न आ जाये नहीं तो दही फट जायेगा. (अगर आप टमाटर डाल रहे है तो दही न डाले). अब जिमे हमने गट्टे उबाले थे उसका पानी अपनी जरुरत अनुसार इसमें डाले और पकाये, जब पक जाये तो कटे गट्टे मिलादे और एक उबाल आने के बाद गैस बंद करदे उसमे गरम मसाला, हरा धनिया डाल के मिक्स करे,. गट्टे की सब्जी तैयार है गरमा- गरम रोटी के साथ परोसे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स