कश्मीरी दम आलू (kashmiri dum aloo recipe in hindi)

#goldenapron2
#वीक9
#जम्मूकश्मीर
#देसी
कश्मीरी दम आलू (kashmiri dum aloo recipe in hindi)
#goldenapron2
#वीक9
#जम्मूकश्मीर
#देसी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलुओ को अच्छे से धो कर साफ करेंगे और कुकर में डालकर 1 सिटी लगाएगे, आलुओ को आधा पकाना हैं
- 2
अब जब आलू की भाप निकल जाए उनका छिलका उतारेंगे ओर बीच मे से काटकर गुदा निकाल देगे और अब भरने की सारी सामग्री मिलाकर उसको आलू के बीच मे भरेंगे ओर कटे हुए दूसरे हिस्से से ढक देगें
- 3
अब मैदा में थोड़ा पानी डालकर गाड़ा घोल बनाएंगे इसमे आलूओं को डुबोएगे ओर एक तरफ रखेगे अब कड़ाई में तेल गरम करेगे ओर आलुओ को मैदा के घोल में फिर से डुबो कर गरम तेल में धीमी आँच पर तलेगे सुनहरा होने तक।
- 4
ग्रेवी के लिये तेल गरम करे और उसमें खड़े मसाले डाले साथ ही जीरा भी जब जीरा तड़कने लगे तब प्याज का पेस्ट डाले और भुने,जब प्याज का पेस्ट भून जाये तब टमाटर का पेस्ट डाले और पकने दे,जब टमाटर पेस्ट पक जाए तब काजू पेस्ट डाले और पकाये,अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,नमक, हल्दी डाले और पकाये फिर जब मसाला तेल छोड़ दे तब दही डाले और हिलाते रहे लगातार, दही अच्छे से मिल जाना चाइये।
- 5
अब 1/2 कटोरी पानी डालें और साथ ही आलूओं को भी डाले और ढककर धीमी आँच पर 5-7 मिनट पकाये,अब धनिया पत्ती डाले मिलाये तैयार हैं सब्जी।
- 6
आलू को कट करके ऊपर से ग्रेवी डालकर नान रोटी के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स