पनीर हैदराबादी (paneer hyderabadi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक नॉनस्टिक कढ़ाई के थोड़ा तेल डालिये और गरम होने पे प्याज़ काट कर डालिये,हल्का भून जाए तब लहसुन+अदरक+मिर्च डालिये,थोड़ी देर में टमाटर काट कर डालिये
- 2
टमाटर हल्का गल जाए तब पालक को धूल के काट के डालिये,थोड़ा पालक गलने पे धनिया डालिये और थोड़ी देर भून लीजिये
- 3
अब एक प्लेट में निकाल लीजिए और ठंडा होने के बाद महीन पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिये
- 4
अब खड़े मसाले को दरदरा पीस लीजिये, क्योकि खड़े मसाले मुह में आते है तो अच्छे नही लगते,अब कड़ाई में तेल और बटर डालकर गरम कीजिये और गरम होने पे मसाले डालिये
- 5
अब पेस्ट डालिये जो हमने बनाया था,2 से 3मिनट भुनने के बाद आंच धीमी कर के दही डालिये फैटी हुई और लगातर चलाइये,नही तो दही फट सकती है
- 6
अब सारे सूखे मसाले डालिये, स्वादानुसार नमक डालकर 2 से 3 मिनट भूनिये
- 7
अब अमूल फ्रेश क्रीम डालिये,और अच्छी तरह मिलाइये
- 8
अब पीसेज़ में पनीर काट कर डालिये और गरम मसाला डालिये 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर ढक कर पकने दीजिये
- 9
लास्ट में कसूरी मेथी मसल कर डालिये और गैस को बंद कर दीजिए,थोड़ी देर ढक दीजिये
- 10
सुपर टेस्टी पनीर हैदराबादी तैयार है,आप इसे पराठा,रोटी चावल किसी के साथ भी खा सकते है,सबके साथ बहुत टेस्टी लगती है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (2)