भिंडी मसाला (Bhindi masala recipe in hindi)

भिंडी मसाला (Bhindi masala recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
भिंडी मसाला रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो कर साफ़ करके कट ले.
- 2
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें भिंडी डाले और भिंडी को शेलो फ्राई कर ले.
- 3
अब ग्रेवी बनाने के लिए
मिक्सर ग्राइंडर में लहसुन,टमाटर, प्याज, अदरक, हरी मिर्च डाले और पेस्ट बना ले. अलग से रख दे. - 4
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता और लॉन्ग, इलाइची, दालचीनी डाले उस के बाद इसमें प्याज अदरक का पेस्ट डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले.
- 5
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालें; अच्छी तरह से मिलाएं।फिर उसमे दही डाल कर अच्छे से भूनिये.
- 6
शेलो फ्राई की हुई भिंडी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- 7
उसे 2-3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे।
- 8
भिन्डी मसाला ग्रेवी को हरे धनिये से सजाइये.
- 9
उसे परोसने के कटोरे में निकाले।और गरमा गरम रोटी, चावल के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स