पालक आलू व्रैप (Palak aloo wrap recipe in hindi)

पालक आलू व्रैप (Palak aloo wrap recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक बड़े बाउल मे पालक के पत्ते, दही, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, रवा, हरा धनिया, सब एक साथ मिलाकर 15 मिनट ढप कर रख दे.
- 2
आलू को उबाल कर अच्छे से मैश कर के रखे.
- 3
अब एक नॉनस्टिक पैन मै 1 चम्मच तेल डाले उसमे मूंगफली को डाल कर भून कर अलग रख ले.
- 4
अब पैन मे जीरा और राई डाले,उसके बाद कटे हुए प्याज़ डाल कर हल्का भूनें, फिर करी पत्ते और मेथी डाल कर हल्के आँच पर 1 मिनट चलाये.
- 5
फिर उसमे मैश किया हुआ आलू डाले. अब नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, जीरा पावडर, चाट मसाला, काला नमक, डाल कर अच्छे से मिला ले
- 6
फिर उसमे तली हुई मूंगफली, हरा धनिया के पत्ते डाल कर मिलाये. गैस बंद करके नींबू का रस मिला ले.
- 7
अब भिगोये हुए पालक को मिक्सर मे डाल कर पीस ले.
- 8
थोड़ा सा पानी डाल कर गड़ा बैटर बना ले, उसमे थोड़ी सी नमक और लाल मिर्च पावडर डाले
- 9
नॉनस्टिक पैन मै थोड़ा सा तेल डाले, फिर उसमे 2 बड़ा चम्मच पालक के बैटर डाल कर पैन मे अच्छे से फैलाकर बीच मै आलू की सब्जी डाल कर उसे व्रैप के जैसा मोड़ ले.
- 10
ऐसे सारे व्रैप बना ले. फिर टमाटर सॉस के साथ गरमा गरम परोसें.
- 11
तैयार है पालक आलू व्रैप
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स