आलू अंडे के कबाब (Aloo ande ke kabab recipe in Hindi)

आलू अंडे के कबाब (Aloo ande ke kabab recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले आलू और अंडे को उबाल लीजिये, आलू के कबाब बनाने के लिए आलू को उबाल ने के बाद 15 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दें। आप जब भी कटलेट या कबाब वगैरह बनाएं तो आलू को फ्रिज में ज़रूर रखे इससे आपके कटलेट बहुत अच्छे बनते हैं।
- 2
ब्रेड स्लाइस के छोटे टुकड़े करके मिक्सी के जार में डाल दें ताकि आसानी से ब्रेड क्रम्ब्स बन जाएँ ब्रेड को पीसकर ब्रेड क्रम्ब्स बना ले।
- 3
प्याज़ को तल कर रखे
- 4
आलू को फ्रिज से निकल कर, आलू और अंडे को ग्रेट कर ले
- 5
अब आलू में शिमला मिर्च बारीक कटी हुई,तली हुई प्याज, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ पुदीना और 1/2 छोटे नींबू निचोड़ दें।
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर,चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक डालकर सारी सामग्री को अच्छे से मिला लें। - 6
1 अंडे को फेट ले
- 7
अब हाथ पर थोड़ा तेल लगा ले, आपको जितना बड़ा कबाब बनाना है उस हिसाब से इस मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण ले और हथेलियों पर गोल करते हुए कबाब की शेप में बना ले।
- 8
फेटे हुए अंडे मे कबाब को डुबोकर, ब्रेड क्रम्ब्स मे अच्छे से रोल कर ले।
- 9
कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें गैस की आंच को मीडियाम ही रखें। तेल गर्म होने पर इसमें एक कबाब उठा कर डाल दे और थोड़ी देर में दूसरा कबाब डाल दे कबाब को मीडियम टू लो फ्लेम पर फ्राई करें ताकि की ये अच्छे से फ्राई हो जाएँ. कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल ले.
- 10
तैयार है आलू अंडे के कबाब, टमाटर सॉस के साथ गरमा गरम परोसें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स