मूंगदाल कचोरी (Moong dal kachori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को अच्छीतरह से धोकर 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए ।
- 2
मैदा में मयोन, अजवायन,नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिये और मध्यम कडा आटा गूँथ लीजिये। और ढककर रख 10 मिनट के लिए रख दीजिए।
- 3
पानी छानकर अलग कर लीजिये और मिक्सर में बिना पानी डाले दरदरा पीस लीजिये।
- 4
पैन में तेल लीजिये और उसमें जीरा,हींग, हरी मिर्च,अदरक डाल दीजिए और मसाले और दाल डालकर चलाते हुए अच्छे से भून जाने तक पकाइए।
- 5
दाल भरावन को बराबर भाग की गोलियां बना लीजिये।
- 6
नींबू के आकार की गोली लीजिये और उसको गोलाई में बनाकर भरावन गोली डालकर किनारो को अच्छीतरह मिलाते हुए बंद कर दीजिए और हल्के हाथों से दबाकर चपता आकार दे दीजिए।
- 7
कढाई में तेल गर्म कर तलने के लिए डाल दिया है और धीमी आंच पर पलट पलट कर सुनहरा तलकर निकाल लीजिये ।
- 8
गरमागरम मूंगदाल कचोरी सर्व करिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11797377



















कमैंट्स