पावभाजी (Pav bhaji recipe in hindi)

#Street
#Grand
Post1
पाव भाजी एक लोकप्रिय स्नैक है, खासतौर पर महाराष्ट्र में इसे खूब चाव से खाया जाता है। इसे कई स्वादिष्ट सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। पाव भाजी एक ऐसी डिश है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। पाव भाजी में हेल्दी सब्जियां डालकर उन्हें स्वादिष्ट बनाया जाता है. पाव भाजी मुंबई का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है, इसे घर पर आसानी से बहुत जल्दी बनाया जा सकता हैं. कभी भी लन्च या डिनर में पावभाजी बनाकर परोसे, आपको और आपके परिवार को यह बहुत पसन्द आयेगा.

कुकिंग निर्देश
- 1
गाजर, बिन्स, आलू, गोभी, मटर को अच्छे से धोकर कट लीजिये.,पाव भाजी बनाने के लिए गोभी को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लीजिए. गोभी, आलू, गाजर, बिन्स और मटर को एक बरतन में 2 कप पानी डालकर उबाल लीजिये.
- 2
सारे सब्जी को छान कर रखे, सब्जी ठंडा हो जाये तो सारे सब्जी को मैश कर ले.
- 3
एक कड़ाई में 2-टेबलस्पून तेल और 2-टेबलस्पून मक्खन मध्यम आंच पर साथ में गरम करे। कटा हुआ प्याज, हरा मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले। प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भून ले।
- 4
कटी हुई शिमला मिर्च, कटा हुआ टमाटर और नमक डालें।1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1-टीस्पून धनिया-जीरा पाउडर और 1-टीस्पून रेडीमेड पाव भाजी मसाला पाउडर डाले।
चम्मच से हिलाते हुए 1 मिनट के लिए पकाइये. - 5
3 कप पानी डाले, अच्छी तरह मिला लें और 2-3 मिनट के लिए पकने दे।उबले मैश किये हुये सब्जिया और 1 टीस्पून नींबू का रस डाले।
- 6
अच्छी तरह से मिला ले और 4-5 मिनट के लिए पकने दे। अब भाजी को चख ले और यदि जरुरत लगे तो और नमक डालकर अच्छे से मिला ले। गैस को बंद कर दें। बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजा लें। भाजी परोसने के लिए तैयार है।
- 7
पाव बन्स को चाकू की मदद से बीच में से इस तरह से काटिये के वह दूसरी साइड से जुड़ा रहे। तवे को मध्यम आंच पर गरम करने रखे। 1-टेबलस्पून मक्खन तवे पर डालकर उसकी ऊपर कटा हुआ पाव बन्स रखे और दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक सेंक ले, हर एक तरफ सेकने में लगभग 30 सेकंड लगेंगे। सके हुए पाव को एक थाली में रख दे और बाकि बचे पाव भी इसी तरह से सेंक ले।
- 8
भाजी को एक कटोरे में निकालकर मक्खन के टुकड़े से गार्निश करे और सेकें हुए पाव, कटी हुई प्याज और निम्बू के साथ गरमा गरम परोसें।
- 9
तैयार है मुंबई की पसंदीदा स्ट्रीट फूड पावभाजी.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- चटपटा कुरकुरा समोसा (Chatpata Kurkura Samosa recipe in hindi)
- आलू मटर समोसा (Aloo matar samosa recipe in hindi)
- पानी पूरी -गोलगप्पे (Pani puri - golgappe recipe in hindi)
- दौलत की चाट (Daulat ki chat recipe in hindi)
- बिना लहसुन प्याज सूखे आलू शिमला मिर्च (Bina lahsun pyaz sookhe aloo shimla mirch recipe in hindi)

कमैंट्स