दही समोसा (Dahi samosa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा में स्वादानुसार नमक, ३चम्मच तेल और अजवाइन डालकर गुनगुने पानी से गूंध कर १० मिनट के लिए मैदा को ढक कर रख दें
- 2
अब एक कढ़ाई में १ चमचा तेल डालें और गर्म होने पर उसमें हींग और जीरा डालें जब जीरा भून जाए तो सारे मसाले, नमक स्वादानुसार, मटर ओर आलू फोड़कर डाले और अच्छे से मिला लें ओर पिढ्ढी को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर भुने ओर फिर पिढ्ढी को ठंडा करने रख दे
- 3
मैदा को १० मिनट हो गए अब मैदा के गोल पेड़ा बनाकर बेल लें ओर बीच से काट ले अब एक टुकड़े को समोसा आकार में शेप दे
- 4
अब समोसा में पिढ्ढी भर कर पानी को चारो तरफ लगाकर बंद कर दे इसे तरह सारे समोसे बना ले
- 5
कढ़ाई में तेल डालें जब तेल गरम हो जाए तो समोसे डाल दें और धीमी आंच पर गोल्डन रंग के होने तक सैके
- 6
गरमा गरम समोसे तैयार है चटनी से तो सभी खाते हैं दही के साथ समोसा खाने का अपना ही स्वाद है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12054223
















कमैंट्स