समोसा (samosa recipe in Hindi)

#tyohar
Post 1
उत्तर भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय स्नैक्स समोसा का नाम सुनते ही मुहँ मे पानी और दिमाग में सोंधी खुशबू दौडऩे लगता है ।हम बिहार के लौंग इसे " सिघाड़ा " कहते हैं क्योंकि इसका शेप पानी फल सिंघाड़े के जैसा होता है ।इसमें हम थोड़ा बिहारी ट्विस्ट भी डालकर यानी साबुत धनिया का तड़का और अदरक लहसुन कूट कर डालते हैं ।और भाई होली ,दिवाली होऔर नमकीन मे सिंघाड़ा न हो तो घर के बडे़ बच्चों सहित सभी लौंग का मुहँ बासी सिंघाड़े जैसा हो जाता हैं ।तो मै हर दिल अजी़ज सिंघाड़े का रेशिपी शेयर कर रही हूं जिसे खाकर मेरी फैमली खुश हैं ।आप भी बनाकार खिलाएं और त्योहार मनाएँ ।सभी को दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबालकर मसलकर नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं ।
- 2
मैदा को बडे़ बर्तन में छान लें और नमक और अजवाईन डाले ।
- 3
फिर तेल को गर्म करें और मोयन डाले तेल गर्म होने से समोसे खस्ता बनता है ।फिर सभी को मसलते हुए अच्छी तरह से मिलाएं और आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें ।
- 4
गैस आंन कर कडा़ही मे तेल गर्म करें और धनिया और फोरन डाल कर भूने फिर हरी मिर्च,अदरक और लहसुन डाल कर खलबट्टे मे कूट कर डाले ।
- 5
फिर कच्चा पन जाने तक भूने और मसाले डाल दें और भूने फिर आलू डाले और भूनें ।
- 6
आलू भूनकर ठंडा होने दें फिर मूंगफली तल लें और तैयार आलू मे डाले साथ ही धनिया पत्ती डाल कर मिला लें ।
- 7
अब चित्रानुसार मैदा से लोई काटकर पतली सी रोटी बेलकर चाकू से बराबर2टुकड़ा काटकर समोसा का आकार देकर मसाला भरें और किनारे पर पानी लगाकर अच्छी तरह से सील कर सभी समोसों को तैयार कर लें ।
- 8
कडा़ही मे तेल गर्म करें और मिडियम फ्लेम पर सभी समोसों गोल्डेन होने पर तलकर निकाले लें ।
- 9
मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (16)