रवा केक (Rava cake recipe in hindi)
#अप्रैल2
कुकिंग निर्देश
- 1
हम एक पतीले में रवा और मैदा मिला कर रख लेगे, फिर एक दूसरे बर्तन में दही और चीनी पाउडर अच्छे से मिला लेगे.
- 2
फिर हम दही के पेस्ट में रवा धीरे-धीरे करके डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे पेस्ट बनाने के लिए हम थोड़ा सा दूध ले सकते हैं, अब हम इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और वनीला एसेंस डाल कर अच्छे से मिलाएंगे ताकि उसमें गुठली ना पड़े. और इधर हम कुकर को मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख देंगे.
- 3
अब हम केक के डब्बे में चारों तरफ तेल लगाएंगे और उसमे मैदा छिडक देगें, फिर उसमें हम केक का मिश्रण डालेंगे, अब हम कुकर में एक छोटी प्लेट रखेंगे और उसके ऊपर केक का डब्बा रखेंगे, कुकर के ढक्कन से सिटी निकाल लेंगे और कुकर बंद कर देंगे, 2 मिनट के बाद हम कुकर का ढक्कन खोलेंगे और केक के मिश्रण के ऊपर चारों तरफ टूटीफ्रूटी डाल देंगे, और फिर, कुकर का ढक्कन बंद करके 30-35 मिनट मध्यम आंच पर, पकने देंगे.
- 4
30-35 मिनट के बाद हम कुकर खोल कर उसमें चाकू डाल कर देखेंगे, अगर उसने मिश्रण चिपक रहा है तो कुकर का ढक्कन बंद कर 5 मिनट और पका लेंगे, फिर हम कुकर बंद कर देंगे और केक का डब्बा बाहर निकाल लेंगे और ठंडा होने देंगे, ठंडा होने के बाद चाकू की सहायता से प्लेट में निकाल लेंगे हमारा रवा केक तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (3)