कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध को चढ़ा कर गरम करें उसमें आधा नींबू रस डालकर दूध को छेना बना लें। फिर छेना को छलनी से छान लें। फिर उसमें पानी डालकर अच्छे से मैश करेंफिर कपड़े की सहायता से उसे उसमें से सारा पानी निकाल कर सारी छेना को अच्छे से निचोड़ लें। फिर उसमें एक चम्मच अरारोट मिलाकर अच्छे से मथ ले उसे स्मूथ बना ले।
- 2
फिर छेना से राजभोग का आकार बनाते हुए उसके अंदर एक-एक किशमिश और पिस्ता डालें। दो कटोरी पानी के अंदर एक कटोरी चीनी डालकर उबालें। उसमें थोड़ा पीला रंग डाले। उबलते हुए इस चाशनी के अंदर राजभोग डालें और कम से कम 20 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इस चाशनी वाले पानी में पानी के छींटें देते रहें ताकी चाशनी गाड़ी ना हो। 20 मिनट के बाद में राजभोग को फ्रिज के अंदर रखकर ठंडा करें और ठंडा होने के बाद सर्व करें।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12325847









कमैंट्स