पोटैटो स्टफ्ड रोटी पकोड़ा (Potato stuffed roti pakoda recipe in hindi)

पोटैटो स्टफ्ड रोटी पकोड़ा (Potato stuffed roti pakoda recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन घोल के लिए :- एक बाउल में बेसन,नमक,लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें। और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- 2
आलू के मसाले के लिए :- एक कड़ाही में तेल गरम करें। उसमे सरसों, जीरा तड़काएं। हींग डाले और अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। अब आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 3
अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब गैस बंद कर दे। अब निम्बू का रस और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक बर्तन में निकालकर मसाला ठंडा होने दे।
- 4
पकोड़े के लिए:- एक रोटी लेकर उसमें आलू का मसाला अच्छी तरह फैला दें। और चाकू या पिज़्ज़ा कटर की सहायता से रोटी के 6 या 8 टुकड़े कर लें।
- 5
एक कढ़ाई में तेल गरम होने रख दें। अब रोटी के मसाला लगे टुकड़ो को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबो लें।
- 6
अब इन टुकड़ो को गरम गरम तेल में डाले और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेके।
- 7
अब सिक जाने पर इन्हें एक प्लेट में निकल लें। और हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स