मसाला पास्ता (Masala pasta recipe in Hindi)

मसाला पास्ता (Masala pasta recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें एक चम्मच तेल और नमक डालें. अब उस में पास्ता को उबलने के लिए डाल दें. तेल डालने से पास्ता आपस में चिपकते नहीं हैं. पास्ता को हमें ओवरकुक नहीं करना है उसे सिर्फ 90% पकाना है. चित्रानुसार जब पास्ता उबल जाए तो उसका पानी छानकर निकाल दें.
- 2
सभी सब्जियों को धोकर साफ कर अपने मनचाहे आकार में काट लें.
- 3
पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें प्याज डालकर 30सेकंड तक पकाएं. अब बारी-बारी से गाजर,शिमला, येलो शिमला मिर्च डालें और पकाएं. सभी सब्जियों को 1:00 से 1:30 मिनट तक ही पकाएं ओवर को नहीं करना है. अब पैन में चिंग का मसाला डालें और मिलाएं.
- 4
अब सभी सॉस, वेनेगर और पास्ता को मिलाकर चलाएं. नमक डालकर 1 मिनट तक चलाएं और स्प्रिंग अनियन को स्प्रिंकल कर दें.
- 5
गर्मागर्म मसाला पास्ता तैयार हैं, इसे सर्विस प्लेट में निकालकर सर्व करें ;और जायके का आनंद लें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (16)