स्वीट कॉर्न वेजी कटलेट (Sweet corn veggie cutlet recipe in Hindi)

#child
यह बच्चो को बहुत पसंद आते हैं। बच्चो को इसमें कोई भी सब्जियां डालकर खिला सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।
स्वीट कॉर्न वेजी कटलेट (Sweet corn veggie cutlet recipe in Hindi)
#child
यह बच्चो को बहुत पसंद आते हैं। बच्चो को इसमें कोई भी सब्जियां डालकर खिला सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कॉर्न को पानी में भिगो देंगे ताकि उनपे जमा बर्फ हट जाये।अब चलनी में डालकर चम्मच से दबाते हुए सारा पानी निचोड़ लेंगे। 2 चम्मच कॉर्न को बचा कर बाकी के सारे कॉर्न चोप कर लेंगे।
- 2
प्याज,हरी मिर्च और शिमला मिर्च को भी चोप कर लेंगे। इनको एक बर्तन में निकाल लेंगे।
- 3
कद्दूकस किये आलू और अदरक भी डाल देंगे। जो साबुत कॉर्न बचाए थे उनको भी मिला देंगें। अब सारे सूखे मसाले और बेसन डाल मिक्स कर देगें।
- 4
अन्त में मिश्रण में हरा धनिया मिला देंगे। और मिश्रण को आटे की तरह एकसार कर लेंगे।
- 5
दोनो हाथो में तेल लगा कर अंडाकार कटलेट्स बना लेंगे। कटलेट्स को कॉर्न फ्लेक्स में अच्छे से लपेटकर रखते जायेंगे। इसी तरह से सारे कटलेट्स तैयार कर लेंगे। अब एक पेन में तेल डालकर गरम कर देगें अच्छे गर्म तेल में कटलेट्स डाल कर दोनो साइड सुनहरे होने तक तल लेंगे।
- 6
बहुत ही स्वादिष्ट स्वीटकॉर्न वेजी कटलेट्स बन कर तैयार हुए हैं। गरमा गरम कटलेट्स को आम की खट्टी मीठी चटनी और नारियल की चटनी के साथ सर्व करेगें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (12)