पनीर शिमला मिर्च की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को अपनी पसंद से टुकडो में काटें,मैं पनीर घर का बना ही लेती हूँ,इसलिए पसंद के टुकड़े काट लेती हूँ.
- 2
शिमला मिर्च को धोकर,थोड़े बड़े टुकड़ों में कट करें.प्याज छीलकर बड़े -पतले स्लाइसेस काटें.
- 3
अब पैन लेकर उसमें तेल डालें,गरम होने पर उसमे प्याज डालकर थोड़ा चलाएं,भूनना नहीं है.
- 4
अब सभी मसाले डालकर शिमला मिर्च दाल दें,सबको थोड़ा भूनें.
- 5
अब पनीर के टुकड़ों को भी डालदें थोड़ा सभी को चम्मच से हिलाएं.
- 6
अब दूध डालकर सब्जी को पकने दें,बहुत कुक पानी डालते हैं.दूध से ज़्यादा बढ़िया स्वाद आता है.
- 7
५ मिनट पकने के बाद फ्लेम ऑफ करें.
- 8
अब शिमला मिर्च-पनीर की सब्जी सर्व करने के लिए रेडी है.
- 9
ये स्वादिष्ट सब्जी आप सुबह-शाम कभी भी खाने में ले सकते हैं
- 10
रोटी,चावल,नान किसी के साथ भी खाने से ये सब्जी स्वाद बड़ा देती है,चाहे तो इसे ग्रेवी या ड्राई,दोनों प्रकार से बना सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12709104




कमैंट्स (2)