काला चना सब्जी (Kala Chana sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चना को 7-8 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजिए । अब पानी छानकर अलग करिए और कुकर में पानी और 1 चुटकी सोडा डालकर 8-9 सीटी लगाइए। अब पानी छानकर अलग कर लीजिये।
- 2
प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, को पीसकर पेस्ट बना लेंगे ।
- 3
कढाई में तेल गर्म करेंगे, तेल में तेजपता, जीरा, हींग डालेगे ।रंग बदलने पर प्याज़ टमाटर, हरी मिर्च अदरक का पेस्ट और सभी मसाले मिलायेगे और तेल निकलने तक भून लिया है।
- 4
अब चना डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट ढककर पकायेगे। ग्रेवी के लिए पानी डालेगे और गाढा होने तक पका लेंगे ऊपर से गरम मसाला डालकर मिला लेंगे। गैस बंद कर देंगे।
- 5
गरमागरम चना की सब्जी बनकर तैयार है इसे चावल चपाती के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12851833














कमैंट्स (5)