मुंबई तवा पुलाव (Mumbai Tava Pulao Recipe in Hindi)

#ebook2020
#मुंबई #तवा #पुलाव | पाव भाजी पुलाव। एक लोकप्रिय और मसालेदार स्ट्रीट स्टाइल पुलाओ रेसिपी जो लंबे चावल और पाव भाजी मसाला के साथ बनाई जाती है। यह भारत में व्यापक रूप से सराहना की जाने वाली एक त्वरित पुलाव रेसिपी है, जो स्थानीय मुंबई की सड़कों से आरंभ हुई है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़ा तवा या कड़ाही ले और उसमे तेल और मक्खन डालें और पिघलने दे।
- 2
जीरा, हरी मिर्च और प्याज को डालें और तलिएं, इसके बाद, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और तब तक हिलाएं जब तक कि वो पक न जाए मध्यम आच पर रखें, गाजर, शिमला मिर्च, और नमक डालें।
- 3
अब टमाटर डालें और टमाटर को पकने दे इसके बाद, पाव भाजी मसाला और मिर्च पाउडर डालें। मसाला पेस्ट से तेल छोड़ने तक तलिये। इसके बाद, दो उबले हए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब पके हुए चावल को डालें। इसके बाद, एक चम्मच पाव भाजी मसाला और आधा चम्मच नमक डालें।
- 4
चावल को धीरे से मिलाएं, हरी धनिया, गर्म मसाला और नींबू के रस डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। गरमा गर्म मुंबई तवा पुलाव सर्व करने के लिए तैयार हैं
- 5
इसके अलावा, पनीर, मटर या अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी इसमें डाल सकते हैं और गरमा गर्म सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)