खांडवी (Khandvi recipe in hindi)

यह बेसन और दही से बनने वाली एक गुजराती डीश है ।
खांडवी (Khandvi recipe in hindi)
यह बेसन और दही से बनने वाली एक गुजराती डीश है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कढ़ाई में बेसन, दही और मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे फिर उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए गुठलीरहित घोल तैयार कर लेंगे अब हम इसे गैस पर कम आँच पर रख कर लगातार चम्मच से हिलाते रहें और इसको गाढ़ा होने तक पकाना है और यह घोल तैयार हुआ या नहीं यह चेक करने के लिए एक ढक्कन पर तेल लगाकर थोडा सा घोल डालकर फैलाना है फिर थोड़ा ठंडा होने के बाद उससे रोल बनाना है अगर रोल बन जाए तो यह घोल तैयार है।
- 2
अब गैस बंद कर दें और थाली को उल्टा करके उसके ऊपर तेल लगा देंगे अब घोल डालकर पतला पतला फैला लेंगे और ठंडा होने पर इसके खांडवी रोल बना लेंगे।अब एक तड़का पेन लेंगे उसमें तेल गरम करें फिर उसमेंहींग, जीरा, राई और तिल डालकर चटकाए अब इस तड़के को खांडवी पर डालकर हरा धनिया डालकर सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)