सब्ज़ लसान्या

सब्ज़ लसान्या
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री को तैयार करें
- 2
9-10 लसान्या पास्ता को आधा छोटा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच ओलिव तेल डालकर 8-10 मिनट उबाल लें और छान कर अलग रखें ।
- 3
ओवन को 180 डिग्री सेल्सीयस पर गर्म करें
- 4
पैन में तेल गर्म करके लहसुन भूनें और फिर प्याज़ डालें और थोड़ा गुलाबी होने तक भूनें । अब अदरक डाल कर 5 मिनट पकायें ।
- 5
सारी कटी सब्ज़ियाँ डालकर इस मसाले में मिलायें फिर नमक (स्वादानुसार) और काली मिर्च डालें
- 6
इसके बाद 1 कप टमाटर का पेस्ट या 2 कप टमाटर प्यूरी डालें और साथ ही 3-4 कटे हुए टमाटर डाल कर 5 मिनट पकायें ।
- 7
बेकिंग ट्रे में थोड़ा सा टोमाटो प्यूरी लगायें, इसके ऊपर थोड़ी सब्ज़ी डालकर फैलाएँ
- 8
इस के ऊपर 3 लसान्या बिछायें और उसके ऊपर सब्ज़ी की एक पर्त (लेअर) डालें
- 9
सब्ज़ी के ऊपर थोड़ी चीज़ फैलाएँ
- 10
इसी तरह दूसरी और तीसरी लसान्या की पर्त लगायें
- 11
सबसे ऊपर अच्छे से चीज़ डालकर फ़ोईल पेपर से कवर करके ओवन के अंदर रखें, 45 मिनट तक बेक करें
- 12
फिर बाहर निकालकर 15 मिनट तक थोड़ा ठंडा होने दें
- 13
छोटे टुकड़े काटकर परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स (5)