आलू छोले टिकिया (Aloo Chole Tikkiya recipe in hindi)
#VN चटपटी चाट
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले टिकिया बनाने के लिए सबसे पहले छोले और आलू को उबाल लें मैंने छोले एक रात पहले पानी में भिगो दिया था।
- 2
छोले बनाने के लिए कढ़ाई में तेल रखें उसमें जीरा राइ तलने के लिए डालें अब उसमें प्याज़ लहसुन का पेस्ट डालें और दो टमाटर को पीसकर उसकी प्यूरी बनाकर उसमें डालें।
- 3
जब मसाला तेल छोड़ने लगे उसमें लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल कर घोर के डाले और जब मसाला पक जाए तो उसमें छोले डाल दें थोड़ी देर उसको ढककर पकाएं और फिर उसमें पानी गर्म करके डाल दें और इस तरह तैयार है आप के छोले।
- 4
अब आलू को 1 बर्तन में मेष कर ले उसमे नमक मिर्ची धनिया मिलाये और इसकी छोटी छोटी टिकिया बना के तवे पे सेक लें
- 5
अब तवे पर एक टिकिया रखें उसमें थोड़े छोले की सब्जी डालें उस पर काला नमक लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर चाट मसाला
डाल कर थोड़ा भूंज ले फिर इसे प्लेट में निकाल कर इमली की चटनी हरे धनिया की चटनी दही और सेव डाल कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (7)