खट्टा मीठा कद्दू (khatta mitha kaddu recipe in Hindi)

#goldenapron3 #week24 #gourd कद्दू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है ,इसमे काफी फाइवर ,मैग्नीशियम होता हैं यह पूरी के साथ बहुत अच्छा लगता है। पहले सादियो में यह जरूर बनाया जाता था।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कद्दू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर धो ले।
- 2
अब कढ़ाई में तेल गरम कर उसमें हींग,सूखी लाल मिर्च,ओर मेथी दाना डाल कर हल्दी पाउडर डालकर कद्दू डाल दें।
- 3
अब कद्दू को चलाकर उसमे नमक,लाल मिर्च पाउडर भी डालकर 5 मिनट भूनकर 1/2कप पानी डालकर ढक कर पकाये 10 मिनट तक मध्यम आंच पर
- 4
अब 10 मिनट बाद कद्दू आधा पक जाएगा आधा पकने के बाद उसमे गुड़ और आम डालकर कद्दू चलाकर एक बार फिर 5 मिनट तक ढक कर पकाये
- 5
अब 5 मिनट बाद प्लेट हटाकर कद्दू को चम्मच से दबा दबाकर फोड़ कर मसाला कर कुछ पानी सूखा कर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)