रसीले बालूशाही (Raseele balushahi recipe in Hindi)

#sweetdish
शादी वाले घर में बालूशाही की अलग ही शान होती है।यह पारंपरिक मिठाई लगभग हर जगह बनाई जाती है।
रसीले बालूशाही (Raseele balushahi recipe in Hindi)
#sweetdish
शादी वाले घर में बालूशाही की अलग ही शान होती है।यह पारंपरिक मिठाई लगभग हर जगह बनाई जाती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा को छान लीजिए।
- 2
इसमें बेकिंग सोडा,घी डालकर अच्छी तरह हाथों से मसाला लीजिए।जबतक मैदे की मुट्ठी ना बनने लगे।
- 3
मोयन अच्छी तरह मिल जाने पर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूथ लीजिए।इसे १५ मिनट ढक कर रख दीजिए।
- 4
चाशनी बनाने के लिए बर्तन में शक्कर में १ कप पानी डालकर पिघलने रख दीजिए गैस पर। हल्के हाथों से चलाते रहिए।एक तार से थोड़ा कम की चाशनी बना लीजिए।दोनों उंगलिओं के बीच अच्छे से चिपकना चाहिए।मतलब चाशनी तैयार है।गैस बंद कर ढक कर रख दीजिए।
- 5
हाथों में तेल लगाकर आटे को मसाला कर चिकना कर लीजिए ।अब परत बना के मसलते जाएं।और छोटी छोटी लोई काट लीजिए।
- 6
इसे हथेली में रख कर चारो तरफ घुमा कर गोल गोल बना लीजिए।बीच से हल्का दबा लीजिए।
- 7
गैस पर तलने के लिए तेल गरम कर लीजिए।३-४ बालू शाही डालकर माध्यम आंच पर तल लीजिए।गोल्डन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिए।
- 8
इन्हें चाशनी में डूबा कर १ घंटे के लिए रख दीजिए।१ घंटे बाद सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (11)