गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in Hindi)

#sweetdish
Post 1
मावा गुलाब जामुन एक शाही मिठाई है। ये हर किसी की पसंदीदा मिठाई होती है।
गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in Hindi)
#sweetdish
Post 1
मावा गुलाब जामुन एक शाही मिठाई है। ये हर किसी की पसंदीदा मिठाई होती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चाशनी बनाते हैं। चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 3 कप पानी डालते हैं अब इसमे 500 ग्राम चीनी डालकर उबालते हैं लेकिन याद रहे चाशनी में तार नही आना चाहिये तार आने से पहले ही गैस बंद कर दें।J
- 2
चाशनी में इलायची पाउडर डाल कर मिलाये अब आपकी चाशनी तैयार है।अब चाशनी को हल्का ठंडा कर लेते हैं।
- 3
सबसे पहले मावा को हथेली की सहायता से हल्के हाथ से मलते हैं।अब इसमें मैदा डालकर हथेलि की सहायता से ही मलते हैं और छोटी छोटी लोइयाँ बनाते हैं।(याद रहे लोइयों के अन्दर एक एक किशमिश लगा देते हैं।
- 4
अब एक कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल गरम करते हैं और इसमें मावा की बनी लोइयों को डालकर तलते हैं । जबतक गुलाब जामुन ब्राउन colour के न हो जाय। (गुलाब जामुन हमेसा धीमी आंच पर ही तलते हैं जिससे ये जल ना जाय)
- 5
अब गुलाब जामुन को चाशनी में डालदेते हैं। 20 मीनट तक गुलाब जामुन को चाशनी में डूबा रहने दें।अब थोड़ी चाशनी के साथ गरमा गरम गुलाब जामुन सर्व करें। लीजिए गुलाब जामुन तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (14)