कैरेमल कस्टर्ड ब्रेड नारियल पुडिंग (Caramel custard bread Nariyal pudding recipe in Hindi)

#sweetdish
Post 4
कैरेमल पुडिंग घर पर बनाना बहुत ही आसान है और यह बच्चे व बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट और सॉफ्ट होता है।
कैरेमल कस्टर्ड ब्रेड नारियल पुडिंग (Caramel custard bread Nariyal pudding recipe in Hindi)
#sweetdish
Post 4
कैरेमल पुडिंग घर पर बनाना बहुत ही आसान है और यह बच्चे व बड़ों सभी को बहुत पसंद आता है क्योंकि यह बहुत ही स्वादिष्ट और सॉफ्ट होता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
कैरेमल कस्टर्ड पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटकर अलग कर दें और ब्रेड को मिक्सी में पीस कर चुरा बना लें।
- 2
अब एक पेन में 2 चम्मच चीनी दाल कर धीमी आँच पर पिघला लें गोल्डन कॉलोर आते ही तुरंत गैस बंद कर दें और तुरन्त गरम गरम पिघली चीनी को पुडिंग टिन में डालकर फैला दें।
- 3
अब एक कढ़ाई में 2 कप दूध और चीनी डालकर उबाल आने दें उबाल आते ही 5 चम्मच कस्टर्ड पाउडर में थोड़ा पानी डालकर अच्छे से घोल लें और इसे उबलते हुए दूध में डाल दें।और चलाते रहें
- 4
अब ब्रेड के चूरे को थोड़ा थोड़ा करके कस्टर्ड वाले दूध में डाल कर चलाते रहे याद रहे मिश्रण में कोई गाँठें न रहें इसे अच्छी तरह चलाते रहें।
- 5
अब कैरेमल कस्टर्ड पुडिंग का मिश्रण तैयार है इसे पुडिंग बनाने वाले टिन में डालकर अच्छे से टैप करें और इस टिन को फॉयल पेपर से कवर कर देते हैं।
- 6
अब एक कुकर में थोड़ा पानी डालकर गरम करें और इसमें एक स्टैंड रखकर उसके ऊपर पुडिंग वाला टिन रखते हैं और 25 से 30 मिनट तक बेक होने देते हैं। अब इसे 1 से 2 घण्टे तक फ्रिज में ठंडा होने रख देते हैं।
- 7
अब पुडिंग को फ्रिज से बाहर निकाले और इसे नारियल के बुरादे से सजायें।अब आपका सॉफ्ट कैरेमल कस्टर्ड ब्रेड नारियल पुडिंग तैयार है।
- 8
नोट: 1- अगर आपको नारियल ज्यादा पसंद है तो आप थोड़ा सा नारियल का बुरादा ब्रेड के चूरे के साथ ही दूध में मिला दें। 2-आप इसमें ड्राई फ्रूट्स बी डाल सकते हैं अपनी इच्छानुसार।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (2)